फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: One bullet in the head of a 20 year old youth, when he fell, two bullets were shot in the back

Baghpat: 20 साल के युवक के सिर में एक गोली, गिरा तो दो गोलियां पीछे मारीं... शराब पिलाने के बहाने बुलाकर हत्या

Fri, 13 Dec 2024 05:40 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 13 Dec 2024 05:40 PM IST
सार

युवक का शव ईख के खेत में पड़ा मिला। मौके पर खून बिखरा पड़ा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने साक्ष्य एकत्र किए। मृतक के भाई ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन
Baghpat: One bullet in the head of a 20 year old youth, when he fell, two bullets were shot in the back
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

बिनौली के सिरसलगढ़ गांव के युवक को शराब पिलाने के बहाने घर से बुलाकर तीन गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। इसके बाद शव फजलपुर सुंदरनगर गांव के जंगल में ईख के खेत के बीच में छिपा दिया। परिजनों ने दो नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

 

फजलपुर सुंदरनगर गांव के किसान महेंद्र सिंह शुक्रवार की सुबह वह अपने खेत पर गन्ना छिलाई करने गए थे। नलकूप के पास ईख के खेत में युवक का शव पड़ा मिला। उसके सिर में एक और पीठ में दो गोलियां मारकर हत्या की गई थी। घटनास्थल के पास एक बाइक भी पड़ी मिली। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की शनाख्त अमीर वाल्मीकि (20) निवासी सिरसलगढ़ के रूप में की, जो बृहस्पतिवार शाम लापता हो गया था। 

सूचना मिलने पर सीओ हरीश भदौरिया ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी हासिल की। मृतक के बड़े भाई अन्नू ने गांव के ही नीरज, मोंटू और एक अज्ञात युवक पर शराब पिलाने के बहाने अमीर को घर से बुलाकर ले जाने और फिर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने मोंटू और नीरज के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के भाई के साथ डेढ़ साल पहले हुए था हत्यारोपियों का झगड़ा
पुलिस की मानें तो मृतक के भाई का गांव की महिला से संबंधों को लेकर हत्यारोपी मोंटू और नीरज समेत अन्य से झगड़ा हुआ था। हालांकि उस समय मामला निपट गया, लेकिन नीरज और मोंटू इसी बात को लेकर रंजिश मानने लगे थे। इसी साजिश में अमीर को बृहस्पतिवार शाम शराब पिलाने के बहाने घर से बुलाया और बाइक पर बैठाकर ले गए। रात में अमीर वापस नहीं आया और सुबह उसका शव पड़ा मिला।
 
विज्ञापन

छह भाई बहनों में तीसरे नंबर का था समीर
सिरसलगढ़ गांव का रहने वाला अमीर वाल्मीकि छह भाई बहनों में तीसरे नंबर का था। वह कभी ईंट भट्ठे तो कभी कोल्हू पर मजदूरी करता था और अविवाहिता था। अमीर की हत्या का पता चलते ही उसकी मां शकुंतला बेहोश हो गई।
 

ये बोले एएसपी
अमीर के भाई ने पुराने विवाद में घर से बुलाकर हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। जल्द ही हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
- एनपी सिंह, एएसपी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed