फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: On the pretext of toilet, the accused of theft ran away by climbing the wall of the police station

Baghpat: शौचालय का बहाना, थाने की दीवार फांदकर भाग गया चोरी का आरोपी

Thu, 29 Aug 2024 09:26 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 29 Aug 2024 09:26 PM IST
सार

चोरी का आरोपी दोघट थाने की दीवार फांदकर भाग गया। इस घटना के बाद थाने में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
Baghpat: On the pretext of toilet, the accused of theft ran away by climbing the wall of the police station
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चोरी का आरोपी दोघट थाने की दीवार फांदकर फरार हो गया। हालांकि 18 घंटे बाद उसे दोबारा पकड़ लिया गया।
विज्ञापन

 

निरपुड़ा गांव के जंगल में स्थित महादेव शिव मंदिर के महंत ओमगिरी ने बुधवार को थाने में तहरीर देकर गांव के ही युवक पर 16 हजार की नकदी चोरी करने का आरोप लगाया। वह चोरी करने के कुछ देर बाद ही शराब के ठेके के पास मिला और रुपयों के बारे में पूछने पर मारपीट पर उतारू हो गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार देर रात पुलिस आरोपी युवक को पकड़कर थाने ले गई। बृहस्पतिवार सुबह करीब पांच बजे आरोपी ने लघुशंका के लिए जाने की बात कही। पुलिस कर्मी ने उसे शौचालय जाने के लिए कह दिया। पुलिस कर्मियों को चकमा देकर दीवार फांदकर थाने से भाग गया। थाने में अफरा-तफरी मच गई और पुलिसकर्मी उसकी तलाश में जुट गए। वहीं, आरोपी की मां ने बताया कि पुलिस उसके बेटे को पकड़कर ले गई थी। इस मामले में पुलिस का कहना है कि युवक से पूछताछ की गई, उसने नकदी के बजाय 21 किलो गेहूं चोरी कर दुकान पर बेचने की बात कही। 
 
विज्ञापन

उधर दिनभर की मशक्कत के बाद पुलिस कर्मियों ने आरोपी को बृहस्पतिवार शाम 18 घंटे बाद दोबारा पकड़ लिया। इस मामले में सीओ बड़ौत विजय चौधरी का कहना है कि थाने से भागने वाला आरोपी पकड़ा गया है। लापरवाही बरतने के मामले की जांच कराई जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed