{"_id":"648c1dac7bda81395307d598","slug":"baghpat-officials-excavated-body-of-woman-from-the-grave-and-sent-it-for-postmortem-2023-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखिर कब्र खुदवाई: अफसरों ने निकाला विवाहिता का शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलेगा मौत का असली राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आखिर कब्र खुदवाई: अफसरों ने निकाला विवाहिता का शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलेगा मौत का असली राज
Fri, 16 Jun 2023 02:00 PM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 16 Jun 2023 02:00 PM IST
सार
Baghpat News : आखिर अफसरों ने कब्र खुदवाई और विवाहिता का शव निकाला गया। अफसरों ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। अब रिपोर्ट आने पर ही मौत का असली राज सामने आएगा।
विज्ञापन
अधिकारियों ने कब्र खुदवाकर महिला का शव निकाला।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बागपत में बिनौली के पिचोकरा गांव में शुक्रवार को जिलाधिकारी बागपत के निर्देश पर प्रशासनिक अधिकारियों ने कब्र से मृतका के शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। दरअसल, गत डेढ़ माह पूर्व संदिग्ध परिस्तिथियों में हुई विवाहिता की मौत को मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या कर बिना सूचना दिए शव को सुपुर्द-ए-खाक करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
पिचोकरा गांव में बीती पांच मई को रिजवाना (35) पत्नी तनवीर की संदिग्ध परिस्तिथियों में मौत हो गई थी। ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे सुपुर्द-ए-खाक कर दिया था। वहीं, गांव में चली तरह-तरह की चर्चाओं को लेकर विवाहिता के मायके पक्ष के लोगों उसकी हत्या करने का शक हुआ। जिस पर मृतका के भाई यासीन ने डीएम बागपत को प्रार्थना पत्र देकर कब्र से मृतका का शव निकालकर पोस्टमार्टम कराने की मांग की।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मेले में रूह कंपाने वाला हादसा: एक माह की बच्ची की कुचलकर मौत, बाल-बाल बची मां, लोगों ने की कार चालक की धुनाई
विज्ञापन
वहीं, शुक्रवार को डीएम के निर्देश पर नायाब तहसीलदार प्रिया गर्ग, सीओ बागपत विजय चौधरी, इंस्पेक्टर एनएस सिरोही, लेखपाल वीरेंद्र बैंसला, रामपाल यादव, मुकुल कुमार व भारी पुलिस फोर्स के साथ पिचोकरा के कब्रिस्तान में पहुंचे और कब्र खुदवाकर मृतका के शव को निकाला गया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए बागपत भिजवा दिया। इस दौरान वहां ग्रामीणों की भारी भीड़ रही।
यह भी पढ़ें: UP: बिपरजॉय चक्रवाती तूफान का असर, वेस्ट यूपी में तीन डिग्री गिरा पारा, अगले दो दिन बारिश के आसार