फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat News: Three youths have attacked on mama of SP of Azamgarh

Baghpat News: SP के मामा पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला, मुकदमा दर्ज, पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

Sat, 07 Jan 2023 08:28 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Sat, 07 Jan 2023 08:28 PM IST
सार

Baghpat News : तीन लोगों ने SP के मामा पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Baghpat News: Three youths have attacked on mama of SP of Azamgarh
बागपत पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बागपत जनपद के छपरौली में गाली देने का विरोध करने पर आजमगढ़ के एसपी के मामा पर तीन लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन


छपरौली के रहने वाले यादवेंद्र पुत्र ईश्वर सिंह ने बताया कि चार दिसंबर की शाम को वह किसी काम से घर से निकले थे। तभी गली में तीन लोगों ने उनको रोक लिया और गाली-गलौज करने लगे। वहीं विरोध करने पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। सिर में चोट लगने से वह बेहोश होकर गिर गए। पड़ोसियों ने उनके घर जाकर जानकारी दी तो परिवार वालों ने उनको बचाया। आरोप लगाया कि हमलावर उनको जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: छापामारी: 84 घंटे चली आयकर की कार्रवाई, BSP सांसद की मीट फैक्टरी से मिले अहम दस्तावेज, अब पसरा सन्नाटा
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने घायल हालत में उनका सीएचसी में उपचार कराया। यादवेंद्र आजमगढ़ के एसपी अनुराग आर्य के मामा है। इस मामले में थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर सेवाराम खोखर, सुधीर खोखर व चुन्नू खोखर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मुकदमे की जांच की जा रही है, जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: अनोखा प्यार: पक्षियों ने बदल दी RLD नेता की जिंदगी, बेटे की मौत से टूटा था गमों का पहाड़, तस्वीरें भी खास

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed