फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat News: The death of farmer leader Baljor Singh of movement and wave of mourning ran in the district

Baghpat: किसान आंदोलन का नेतृत्व करने वाले नेता का निधन, जिले में दौड़ी शोक की लहर, बेहद हंसमुख थे बलजोर आर्य

Mon, 26 Dec 2022 10:31 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Mon, 26 Dec 2022 10:31 AM IST
सार

Baghpat News : किसान आंदोलन का नेतृत्व करने वाले किसान नेता बलजोर सिंह आर्य का निधन हो गया। उनके निधन से पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई है।

विज्ञापन
Baghpat News: The death of farmer leader Baljor Singh of movement and wave of mourning ran in the district
किसान नेता का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

विस्तार

नए कृषि कानूनों के विरोध में बड़ौत की औद्योगिक पुलिस चौकी के पास 45 दिनों तक किसान आंदोलन का नेतृत्व करने वाले किसान नेता मलकपुर निवासी बलजोर सिंह आर्य का रविवार हार्टअटैक से निधन हो गया। उनके निधन की सूचना पर जनपद में शोक की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन


बलजोर सिंह आर्य (80) पुत्र स्वर्गीय मामराज बागपत के मलकपुर गांव के रहने वाले थे। वे फिलहाल किसान यूनियन के प्रदेश सचिव थे। इसके अलावा वे कई किसान संगठन में पदाधिकारी भी रहे। गत रात्रि वे अपने घर कई किसानों के साथ बिजली, बकाया गन्ना भुगतान, आवारा पशु सहित अन्य समस्या पर बात कर रहे थे। तभी अचानक हार्ट अटैक आने से उनका निधन हो गया।
विज्ञापन


किसान यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ब्रजपाल सिंह व विक्रम आर्य उनके निधन की सूचना पर पहुंचे और शोकाकुल भाई डॉ. चहप सिंह, भतीजे डॉ. संदीप तोमर दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज में भौतिक विज्ञान के प्रोफेसर व उनकी तीन बेटियों को शोक संवेदनाएं दीं। 20 साल पहले उनके बेटा का कैंसर से निधन हो गया था। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar: वो लौटा लेकिन तिरंगे में लिपटकर, कहा था जल्द लौटूंगा, नम आंखों से शहीद लोकेश को दी अंतिम विदाई

आपको बता दें कि उन्होंने 45 दिनों तक बड़ौत की औद्योगिक पुलिस चौकी के पास नए कृषि कानूनों के विरोध में चले धरने का नेतृत्व किया। इसके अलावा उन्होंने कई बार तहसीलों में भी अनिश्चितकालीन धरने की अगुवाई की।

यह भी पढ़ें: Meerut: रोडवेज की पहली महिला बस ड्राइवर बनीं प्रियंका शर्मा, पति की मौत के बाद बच्चों की उठा रहीं जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed