Baghpat News: बैंक के कर्ज की आरसी घर पहुंची तो रिटायर्ड फौजी की हार्ट अटैक से मौत
बागपत जनपद के बालैनी में बैंक के कर्ज की आरसी देखकर सेवानिवृत फौजी का दिल का दौरा पड़ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं परिजनों ने बैंक की शाखा पर पहुंचकर हंगामा कर दिया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बागपत में बालैनी थानाक्षेत्र में बैंक के कर्ज की आरसी रिटायर्ड फौजी के घर पहुंची तो रिटायर्ड फौजी की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई जिसके बाद मृतक के परिजनों ने बैंक पर दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। उधर सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
मतानतनगर गांव में रहने वाले मे रिटायर्ड फौजी राजवीर (65) ने भूमि विकास बैंक से 10 साल पहले चार लाख रुपये का ऋण लिया था। ऋण जमा नहीं होने के कारण बैंक ने किसान की आरसी जारी कर दी।
यह भी पढ़ें: Shamli News: जिसने जन्म दिया वही बनी कातिल, एक साल के मासूम बेटे को गला दबाकर मारा, हिरासत में आरोपी मां
जिसमे 14 लाख 16 हजार रुपए की वसूली के लिए 18 अप्रैल को जमीन की नीलामी की चेतावनी दी गई थी। जिसके बाद रिटायर्ड फौजी मानसिक तनाव में चला गया और शनिवार को हार्ट अटैक होने से मौत हो गई।
उधर मृतक के परिजनों ने बैंक पर दबाव बनाने का आरोप लगाया। उधर घटना के बाद मौके नायब तहसीलदार, किसान संगठन के उपाध्यक्ष अन्नू मालिक भी मौके पर पहुंचे।
इस मामले में भूमि विकास बैंक के प्रबंधक विशाल तोमर ने बताया कि राजवीर ने ऋण लेने के बाद 2020 तक 52 हजार रूपए जमा किए जबकि वर्ष 2022 में किस्तों में एक लाख रुपए जमा किए। ऋण जमा नहीं होने के कारण राजवीर की आरसी तहसील भेजी गई। अब तहसील की तरफ से कार्रवाई हो रही है।