{"_id":"63ba5f641e5b9b3739393859","slug":"baghpat-news-man-murder-in-fatehpur-half-naked-body-found-in-a-farm","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: दिन निकलते ही युवक की पीटकर हत्या, खेत में पड़ा मिला अर्धनग्न शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: दिन निकलते ही युवक की पीटकर हत्या, खेत में पड़ा मिला अर्धनग्न शव
Sun, 08 Jan 2023 11:49 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 08 Jan 2023 11:49 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में बिनौली थानाक्षेत्र में युवक की हत्या से सनसनी फैल गई। फतेहपुर पुट्ठी निवासी युवक की पीटकर हत्या की गई है। उसके चेहरे पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस मौके पर जांच-पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
युवक की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बागपत जनपद के बिनौली थानाक्षेत्र के फतेहपुर पुट्ठी गांव में खेत में काम कर रहे युवक की पीट कर हत्या कर दी गई और उसका शव अर्धनग्न हालत में फेंक दिया गया। सूचना पर बिनौली पुलिस मौके पर पहुंची, तो लोगों ने एसपी को मौके पर बुलाने की मांग करते हुए हंगामा किया। हालांकि बाद में पुलिस ने समझा-बुझाकर लोगों को शांत किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मृतक युवक अनुज पुत्र सुभाष (30) फतेहपुर पुट्ठी गांव का रहने वाला था। वह गांव के ही कपिल पुत्र महावीर के खेत में बटाई पर जमीन लेकर काम करता था। रविवार सुबह उसका शव कपिल के खेत में अर्धनग्न हालत में पड़ा मिला। मृतक के चेहरे पर चोट के निशान थे। खेत में काम कर रहे ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Meerut News Live: बिजनौर में 2.8 डिग्री पहुंचा तापमान, मुजफ्फरनगर में 28 जनवरी से धरना देगी भाकियू
विज्ञापन
पुलिस मौके पहुंची, तो ग्रामीणों ने हत्या के खुलासे कराए जाने व एसपी को मौके पर बुलाने की मांग की और हंगामा किया। हालांकि बाद में पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर, युवक की मौत से जहां क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वहीं परिजनों में कोहराम मच गया।
बंटाई पर जमीन लेकर करा था परिवार का गुजारा
युवक की हत्या से ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने बताया कि युवक बहुत सज्जन व्यक्ति था और गांव में ही जमीन बंटाई पर लेकर अपने परिवार का गुजारा कर रहा था। मृतक के तीन छोटे बच्चे हैं। युवक की मौत के बाद परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है।