फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat News: Keshav Prasad Maurya said that if there was no BJP government, the state would have been looted

उप-मुख्यमंत्री दौरा: केशव प्रसाद मौर्य बोले- भाजपा सरकार नहीं होती तो प्रदेश लूट जाता, कहा- राम मंदिर का मुद्दा हमारी आस्था

Thu, 23 Dec 2021 10:11 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Thu, 23 Dec 2021 10:11 PM IST
सार

बागपत में रैली संबोधित करते हुए उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि यदि सपा, बसपा, रालोद व कांग्रेस की सरकार होती तो प्रदेश लूट जाता। उन्होंने विपस पर जमकर निशाना साधा।

विज्ञापन
Baghpat News: Keshav Prasad Maurya said that if there was no BJP government, the state would have been looted
बागपत में केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि यदि सपा, बसपा, रालोद व कांग्रेस की सरकार होती तो ये प्रदेश को लूट लेते। पहले इनकी सरकारों में गरीबों, मजदूरों, किसानों की योजनाओं को लूटा गया, जबकि अब भाजपा सरकार में लूट-घसोट नहीं होती है। प्रदेश का विकास ही भाजपा का चुनाव में सबसे पहला मुद्दा है। सभी विपक्षी दल मिलकर चुनाव लड़ेंगे, तब भी नहीं जीत सकेंगे।

विज्ञापन


उप-मुख्यमंत्री गुरुवार को जन विश्वास यात्रा के आगमन पर बड़ौत के जनता वैदिक कॉलेज में रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा के विरोधी दल आपस में तालमेल करके चुनाव लड़ रहे हैं। यदि सभी विपक्षी दल गठबंधन करके भी भाजपा के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे, तब भी नहीं जीत पाएंगे। अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनने के मुंगेरीलाल जैसे सपने देख रहे हैं। अगर वे 2017 के चुनाव में मिली 47 सीट भी इस बार जीत लेंगे तो यह उनका सौभाग्य होगा। अखिलेश यादव यूपी में 400 सीटें जीतने का दावा कर रहे थे, लेकिन जब एक इनकम टैक्स का छापा पड़ा तो उनके करीबियों के यहां 400 करोड़ रुपये की गड़बड़ी पकड़ी गई है। उन्होंने कहा कि उनके राज में कांवड़ यात्रा के दौरान पत्थर बरसाए जाते थे और अब फूल बरसाए जाते हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यूपी में 60 प्रतिशत वोट अकेले भाजपा का है, जबकि 40 प्रतिशत वोट के लिए विपक्ष लड़ रहा है। बल्कि विपक्ष के 40 प्रतिशत वोट में भी भाजपा की सेंधमारी है। विधानसभा चुनाव में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 300 से अधिक सीटों पर जीत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: भयावह हादसे की तस्वीरें: मातम में बदलीं बर्थडे की खुशियां, बेटे का शव देख बेहोश हुई मां, डॉक्टर बनने का सपना चकनाचूर

पहले छह घंटे बिजली मिलती थी, अब 24 घंटे
उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भाजपा सरकार की उपलब्धियां भी गिनाई। कहा कि जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 को 70 मिनट में समाप्त कर दिया। कहा कि देश के किसानों के लिए दो लाख करोड़ रुपये किसान सम्मान निधि दी। पहले प्रदेश में मात्र पांच से छह घंटे बिजली मिलती थी, लेकिन अब 24 घंटे मिलती है। 

यह भी पढ़ें: फिर बड़ी कार्रवाई: कबाड़ी राहुल काला की पांच करोड़ की संपत्ति जब्त, किरायेदार बोले- हम बेघर हो गए, देखिए तस्वीरें

श्री राम मंदिर का मुद्दा हमारी आस्था : मौर्य
उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि वर्ष 2022 का चुनाव फिर आ गया है। वर्ष 2014 में कमल खिलाया, वर्ष 2017 में कमल खिलाया, वर्ष 2019 में सपा, बसपा, रालोद तीनों एक हो गए, लेकिन फिर भी 64 सांसदों ने यूपी में कमल खिलाया। इस बार भी कमल खिलाना है। कहा कि श्री राम मंदिर का मुद्दा हमारी आस्था है और यह आगे भी मजबूत होती चली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed