फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat News : Fire break out in namkeen factory in Baraut and loss of 30 lakhs

Baghpat: नमकीन की फैक्टरी में लगी भीषण आग, इलाके में मचा हड़कंप, लाखों का हुआ नुकसान, वजह जानने में जुटे अफसर

Thu, 21 Dec 2023 10:40 AM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Thu, 21 Dec 2023 10:40 AM IST
सार

Baghpat News : बागपत में नमकीन बनाने की फैक्टरी में भीषण आग लग गई। आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया और लाखों रुपयों का नुकसान होना बताया जा रहा है।

विज्ञापन
Baghpat News : Fire break out in namkeen factory in Baraut and loss of 30 lakhs
बागपत में नमकीन की फैक्टरी में आग लगी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत जनपद के बड़ौत में सराय रोड पर स्थित शंकर नमकीन बनाने की फैक्टरी में बृहस्पतिवार तड़के अचानक आग लग गई। जिससे आसपास स्थित फैक्टरी मालिकों में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


इसके बाद लोगों की सूचना पर पहुंचे दमकल विभाग के कर्मियों ने तकरीबन दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से लगभग 30 लाख रुपये का नुकसान होना बताया जा रहा है। हालांकि, अभी तक आग लगने का सही कारण नहीं पता चल सका है और न ही इस संबंध में कोई तहरीर दी गई है। पुलिस का कहना है कि तहरीर आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

बड़ौत की नई मंडी के रहने वाले संजय अग्रवाल व दिनेश अग्रवाल की नगर में सराय रोड पर शंकर नमकीन के नाम से फैक्टरी है। बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार की तड़के तीन बजे के करीब फैक्टरी में आग लग गई। इसकी सूचना वहां से गुजरने वाले लोगों ने आसपास स्थित फैक्टरी मालिकों व शंकर नमकीन फैक्टरी के मालिक संजय अग्रवाल को तकरीबन साढ़े छह बजे दी।

विज्ञापन

सूचना पर काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे और आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। जिससे आसपास स्थित फैक्टरियों के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। आग लगने से फैक्टरी में रखा हुआ सभी सामान जलकर राख हो गया। लोगों ने इसकी सूचना दमकल विभाग के कर्मचारियों को दी।

विज्ञापन

आरोप है कि सूचना के आधे घंटे बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तकरीबन दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फैक्टरी मालिक संजय अग्रवाल ने बताया कि फैक्टरी में रखा सामान, तैयार की गई नमकीन समेत लगभग 30 लाख का नुकसान हुआ है। हालांकि अभी तक आग लगने का सही कारण पता नहीं चल सका है।

यह भी पढ़ें: मोहब्बत में खूनी बना प्रेमी: सोनी हत्याकांड की ऐसी कहानी, हिल गया हर किसी का दिमाग, शादी के 20 दिन बाद मर्डर

फैक्टरी में आग लगने की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर भेजी गई थी। अभी तक इस मामले में अभी कोई तहरीर नहीं आई है। यदि तहरीर आती है तो जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - सविरत्न गौतम सीओ बड़ौत

यह भी पढ़ें: बच्ची से दरिंदगी: मासूम की हालत देख उड़े परिजनों के होश, मुंह भींचकर ले गया था दरिंदा,पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed