फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat News: Fierce fire broke out in the house due to short circuit, ATM burnt in Saharanpur

Baghpat News: शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान, सहारनपुर में एटीएम जलकर राख

Mon, 02 Jan 2023 12:15 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत/सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत/सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 02 Jan 2023 12:15 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बड़ौत में कांशीराम आवासीय कालोनी में सोमवार सुबह शॉर्ट सर्किट से मकान में आग लग गई। इससे लाखों का सामान जलकर राख हो गया। वहीं सहारनपुर में भी शॉर्ट सर्किट होने से पीएनबी  के एटीएम में आग लग गई। फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर आग पर काबू पाया।

विज्ञापन
Baghpat News: Fierce fire broke out in the house due to short circuit, ATM burnt in Saharanpur
आग लगने से नुकसान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बड़ौत में कांशीराम आवासीय कालोनी में सोमवार सुबह शॉर्ट सर्किट से मकान में आग लग गई। पल भर में ही आग इतनी भयंकर रूप से फैल गई कि देखते ही देखते घर में रखा लाखों का सामान स्वाहा हो गया। आरोप है कि सूचना के बावजूद दमकलकर्मी मौके पर नहीं पहुंचे। वहीं सहारनपुर में पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम में शार्ट सर्किट के बाद आग लग गई। आग लगने की सूचना के बाद सीएफओ और एफएसओ भी फायर ब्रिगेड की एक गाडी के साथ मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता था।

विज्ञापन


दरअसल, मामला दिल्ली-सहारनपुर हाइवे स्थित कांशीराम आवासीय कालोनी का है। यहां पर सोनू पुत्र सतपाल भी एक अपार्टमेंट में रहता है। वह सराय रोड स्थित एक फैक्टरी में काम करता है। सोमवार सुबह भी वह फैक्टरी में काम करने चला गया था जबकि घर पर बच्चे व उसकी पत्नी बाहर बैठे हुए थे। तभी घर से धुंआ निकलता दिखाई दिया तो चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन


देखते ही देखते आग की तेज लपटे बाहर तक आती दिखनी शुरू हो गई। कालोनी के लोगों ने इसकी सूचना दमकल विभाग को भी, लेकिन आरोप है कि सूचना के बावजूद कोई मौके पर नहीं आया। काॅलोनी के लोगों ने खुद ही कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू तो पा लिया। आग लगने से घर के अंदर रखा सभी सामान फ्रिज, वाशिंग मशीन, पंखे, राशन, बिस्तर, चारपाई, इन्वर्टर, बैटरी आदि जलकर स्वाहा हो गया।  पीड़ित सोनू ने बताया कि लगभग ढाई लाख का सामान आग की भेंट चढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Saharanpur News: आतंकी संगठनों से युवाओं को जोड़ रहा था संदिग्ध आतंकी अजरूद्दीन, डायरी खोलेगी राज

Baghpat News: Fierce fire broke out in the house due to short circuit, ATM burnt in Saharanpur
पीएनबी एटीएम में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

शार्ट सर्किट से लगी पीएनबी के एटीएम में आग 
सहारनपुर में छुटमलपुर में पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम में शार्ट सर्किट के बाद आग लग गई। थानाध्यक्ष फतेहपुर प्रमोद रावल ने बताया कि सोमवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे अचानक छुटमलपुर नगर पंचायत क्षेत्र के फतेहपुर भादो स्थित पीएनबी के एटीएम कक्ष से धुंआ निकलता देख पडौसियों ने पुलिस और बैंकर्मियों को सूचना दी।

इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। वहां मौजूद आग बुझाने के सिलिंडर से आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन तब तक वायरिंग ने आग पकड़ ली। इसी बीच सहारनपुर से सीएफओ प्रताप सिंह और एफएसओ रिषभ पंवार फायर ब्रिगेड की गाड़ी के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। इसी दौरान शाखा प्रबंधक रविंद्र कुमार और बैंककर्मी भी मौके पर पहुंच गए।

शाखा प्रबंधक रविंद्र कुमार ने बताया कि आग से एटीएम मशीन को नुकसान पहुंचा है। कुछ वायरिंग भी जली है लेकिन स्टांग रुम और अभिलेख पूरी तरह सुरक्षित हैं। एटीएम मशीन के लिए अधिकारियों को अवगत कराया जा रहा है। आग से बैंक कार्य प्रभावित नहीं हुआ है। सामान्य दिनों की भांति काम शुरु कर दिया गया है। प्रथम दृष्टया शार्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed