सदमे में परिवार: बेटे ने मां को जहर देकर उतारा था मौत के घाट, सामने आया था घर का मामूली विवाद
Baghpat News : महिला की मौत से अभी भी परिजन गमगीन है। यहां बेटे ने ही अपनी मां को मौत के घाट उतार दिया था। मां को मारने के पीछे यह बड़ी वजह सामने आई थी।
विस्तार
बागपत जनपद में बड़ौत के सुल्तानपुर हटाना गांव में गत आठ नवंबर को घर में हुए विवाद के बाद एक युवक ने परिवार के अन्य लोगों के साथ मिलकर अपनी मां को जहरीला पदार्थ खिला दिया था, जिससे महिला की मौत हो गई थी। महिला की मौत से अभी भी परिजन गमगीन हैं। उन्होंने कोतवाली पुलिस पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है।
बता दें कि गत आठ नवंबर काे सुल्तानपुर हटाना गांव में घर में हुए विवाद के बाद सतेंद्र कुमार, अपनी पत्नी रोशनी, साले समरपाल सिंह व चांदवीर निवासी छुर्र, मेरठ जनपद के साथ बैठकर अपने बेटे मनीष को समझा रहे थे। इसी दौरान अचानक गुस्से में मनीष ने अपनी माता रोशनी के साथ मारपीट कर दी। परिवार के लोगाें ने बामुश्किल रोशनी को बचाया, लेकिन मनीष अपनी मां को जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गया था।
यह भी पढ़ें: देवबंद का नया फरमान: मुफ्ती असद बोले- जहां मर्द काम करते हों, ऐसे ब्यूटी पॉर्लरों में न जाएं मुस्लिम महिलाएं
इसके बाद मनीष परिवार के अन्य लोगों के साथ घर वापस आया और अपनी मां रोशनी को जहरीला पदार्थ खिला दिया, उस समय उसकी मां घर पर अकेली थी। वहीं, रोशनी को मेरठ एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां, नौ नवंबर को महिला की मौत हो गई थी। परिजन अभी भी गमगीन है।
यह भी पढ़ें: Blast In Factory: सहारनपुर में दवा फैक्टरी में गैस पाइप फटा, चार महिला समेत पांच झुलसे, तीन की हालत गंभीर
महिला के पति सतेंद्र व बेटी का आरोप है कि कोतवाली पुलिस इस मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है।