फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat News : Family members are still saddened by murder of mother by son

सदमे में परिवार: बेटे ने मां को जहर देकर उतारा था मौत के घाट, सामने आया था घर का मामूली विवाद

Sat, 18 Nov 2023 10:51 AM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Sat, 18 Nov 2023 10:51 AM IST
सार

Baghpat News : महिला की मौत से अभी भी परिजन गमगीन है। यहां बेटे ने ही अपनी मां को मौत के घाट उतार दिया था। मां को मारने के पीछे यह बड़ी वजह सामने आई थी।

विज्ञापन
Baghpat News : Family members are still saddened by murder of mother by son
महिला का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत जनपद में बड़ौत के सुल्तानपुर हटाना गांव में गत आठ नवंबर को घर में हुए विवाद के बाद एक युवक ने परिवार के अन्य लोगों के साथ मिलकर अपनी मां को जहरीला पदार्थ खिला दिया था, जिससे महिला की मौत हो गई थी। महिला की मौत से अभी भी परिजन गमगीन हैं। उन्होंने कोतवाली पुलिस पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


बता दें कि गत आठ नवंबर काे सुल्तानपुर हटाना गांव में घर में हुए विवाद के बाद सतेंद्र कुमार, अपनी पत्नी रोशनी, साले समरपाल सिंह व चांदवीर निवासी छुर्र, मेरठ जनपद के साथ बैठकर अपने बेटे मनीष को समझा रहे थे। इसी दौरान अचानक गुस्से में मनीष ने अपनी माता रोशनी के साथ मारपीट कर दी। परिवार के लोगाें ने बामुश्किल रोशनी को बचाया, लेकिन मनीष अपनी मां को जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गया था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: देवबंद का नया फरमान: मुफ्ती असद बोले- जहां मर्द काम करते हों, ऐसे ब्यूटी पॉर्लरों में न जाएं मुस्लिम महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद मनीष परिवार के अन्य लोगों के साथ घर वापस आया और अपनी मां रोशनी को जहरीला पदार्थ खिला दिया, उस समय उसकी मां घर पर अकेली थी। वहीं, रोशनी को मेरठ एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां, नौ नवंबर को महिला की मौत हो गई थी। परिजन अभी भी गमगीन है।

यह भी पढ़ें: Blast In Factory: सहारनपुर में दवा फैक्टरी में गैस पाइप फटा, चार महिला समेत पांच झुलसे, तीन की हालत गंभीर

महिला के पति सतेंद्र व बेटी का आरोप है कि कोतवाली पुलिस इस मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed