फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat News: Expired Fertilizer Distributed to Win Village Election in Baghpat, 30 Bottles Seized

Baghpat: प्रधान बनने के लिए मुफ्त बांट दिया एक्सपायर फर्टिलाइजर, 30 शीशी बरामद

Sat, 05 Jul 2025 12:23 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 05 Jul 2025 12:23 PM IST
सार

बागपत के बड़ावद गांव में प्रधान चुनाव में वोट पाने के लिए एक व्यक्ति ने घर-घर जाकर एक्सपायर लिक्विड फर्टिलाइज़र बांटा। शिकायत पर कृषि विभाग की टीम ने 30 शीशी बरामद कर थाने में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दी है।

विज्ञापन
Baghpat News: Expired Fertilizer Distributed to Win Village Election in Baghpat, 30 Bottles Seized

विस्तार

बागपत जनपद के बिनौली क्षेत्र के बड़ावद गांव में एक व्यक्ति ने घर-घर एक्सपायर लिक्विड फर्टिलाइजर मुफ्त बांट दिया। उसने प्रधान के चुनाव में वोट पाने के लिए किया। मगर प्रधान स्वीटी ने जब इसकी शिकायत की तो जिला कृषि अधिकारी बाल गोविंद यादव ने छापा मारकर 30 शीशी बरामद की। उन्होंने अज्ञात व्यक्ति द्वारा इसे बांटने की तहरीरी थाना बिनौली में दी।

विज्ञापन


बड़ावद गांव की प्रधान स्वीटी ने शुक्रवार को जिला कृषि अधिकारी को लिखित शिकायत करते हुए बताया कि उनके गांव में कुछ लोग खेतों मे डालने वाली दवाई बांट रहे हैं, जो एक्सपायर हो चुकी है। जिला कृषि अधिकारी टीम के साथ गांव में पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 5 जुलाई को आपके शहर में क्या हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन

काफी किसान खेतों में इसका प्रयोग कर चुके हैं, लेकिन कुछ किसानों के यहां से 30 शीशी बरामद की। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि किसानों को बांटा गया लिक्विड कंसोर्टिया एनपीके बायो फर्टिलाइजर है। यह 23 दिसंबर 2020 को बना था, लेकिन यह 22 दिसंबर 2022 को एक्सपायर हो चुका है।

जिस कंपनी का यह फर्टिलाइजर है, उसने जिला कृषि अधिकारी को बताया कि इस बैच का फर्टिलाइजर बागपत में आपूर्ति नहीं किया गया है। यह फर्टिलाइजर अन्य जिले की गन्ना समिति को आपूर्ति किया था।

थाना बिनौली पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ तहरीर दी है। वहीं प्रधान ने जिनके नाम बताए है, वह भी पुलिस को बता दिए गए हैं। गांव में बताया गया कि एक व्यक्ति ने प्रधान का चुनाव लड़ने की तैयारी की हुई है और इसलिए उसने इनको बंटवाया है। ग्राम प्रधान स्वीटी ने अधिकारियों को इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed