{"_id":"63f6341aca681630d704680f","slug":"baghpat-news-daughter-in-law-refuses-to-stay-in-the-same-room-and-sp-takes-action-2023-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: बहू का एक ही कमरे में रहने से इन्कार, एसपी तक पहुंचा विवाद, ये है पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: बहू का एक ही कमरे में रहने से इन्कार, एसपी तक पहुंचा विवाद, ये है पूरा मामला
Wed, 22 Feb 2023 08:56 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 22 Feb 2023 08:56 PM IST
सार
Baghpat News : बहू ने एक ही कमरे में साथ रहने से इन्कार कर दिया। विवाद इतना बढ़ा कि एसपी तक पहुंच गया। जानिए पूरा मामला क्या है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागपत जनपद के रटौल में बहू और ससुराल वालों में इसलिए विवाद हो गया कि घर में रहने के लिए केवल एक कमरा था। एसपी के पास यह विवाद पहुंचा तो परिवार को बुलाया गया और एक अन्य कमरा बनाने की सहमति हुई।
विज्ञापन
रटौल के एक व्यक्ति की दो शादी हुई थी। पहली पत्नी की मौत हो चुकी है और उससे एक बेटा है। जबकि दूसरी पत्नी के तीन बेटे हैं। पहली पत्नी के बेटे की इस महीने ही मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम के दौरान शादी हुई थी। बहू जब घर पहुंची तो उसने देखा कि वहां एक ही कमरा है और उसमें ही सभी रहते हैं। बहू ने एक ही कमरे में रहने से इन्कार कर दिया और घर में विवाद शुरू हो गया। जिसमें बहू और उसकी सास दोनों ने एसपी के पास पहुंचकर मारपीट का आरोप लगाते हुए अलग-अलग शिकायत दी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Meerut: नग्न अवस्था में मिला था गर्भवती का शव, 10 दिन बाद भी न हुई पहचान, किट्टू-शिवांगी का भी नहीं सुराग
विज्ञापन
एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि उनको बुलवाकर बातचीत की गई, जिससे पता चला कि एक ही कमरा होने के कारण यह विवाद है। जिसके बाद बहू के लिए छत या घेर में कमरा बनाकर देने की बात परिजनों ने कही और विवाद खत्म किया।
यह भी पढ़ें: शादी की खुशियों में मातम: पिता-पुत्र की मौत से मचा कोहराम, नहीं बचा कोई कमाने वाला, आज जानी थी भतीजे की बरात