फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat news: dabang breaksTeenager girl hand for opposing molestation

Baghpat: घर में घुसकर किशोरी से छेड़छाड़, विरोध करने पर बड़ी बहन का हाथ तोड़ा

Mon, 19 Dec 2022 10:09 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 19 Dec 2022 10:09 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बागपत में घर में घुसकर किशोरी के साथ छेड़छाड़ की,  विरोध करने पर उसकी बड़  बहन का हाथ तोड़ दिया। दबंग उसे गांव में नए रहने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़िता के पिता ने पुलिस से शिकायत की है।

विज्ञापन
Baghpat news: dabang breaksTeenager girl hand for opposing molestation
Baghpat police - फोटो : amar ujala

विस्तार

बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में विशेष समुदाय के तीन युवकों ने एक मकान में घुसकर नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ कर दी। इस दौरान किशोरी की बड़ी बहन ने विरोध किया, तो आरोपियों ने उसका हाथ तोड़ दिया और जाते-जाते धमकी दी कि यदि पुलिस से शिकायत की और इस मामले में समझौता नहीं किया तो गांव में नहीं रहने देंगे। मामला कोतवाली पहुंचा तो, पुलिस ने तत्काल प्रभाव से मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


रविवार की देर शाम कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी घर के बाहर खडी थी। उसी दौरान गांव के ही एक विशेष समुदाय के तीन युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ कर दी। किशोरी घर मे अंदत्र आ गई और उन्हें घटना की जानकारी दी। उसके तीनों आरोपी उनके घर पहुंचे और उसकी बड़ी बहन के साथ मारपीट कर दी और उसका हाथ तोड दिया। आरोपियों ने धमकी देते हुए कहा कि यदि पुलिस से शिकायत की तो वे उन्हें जान से मार देंगे। उसके बाद तीनों आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन


बाद में किशोरी की मां ने कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। पीड़िता की मां और पिता का आरोप है कि गांव में दबंग लोग उन पर लगातार समझौता करने का दबाव बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों ने धमकी देते कि गांव में रहना होगा तो समझौता करना होगा। उधर दो अलग-अलग समुदाय से मामला जुड़ा होने के कारण तनावपूर्ण स्थिति बनी है। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए इस मामले में एक आरोपी अनस पुत्र अरुण को गिरफ्तार कर लिया है।

इंस्पेक्टर एनएस सिरोही ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed