फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat News: Controversy increased in Bhartiya Kisan Union, eight office bearers resigned

UP: भाकियू में बढ़ा विवाद, आठ पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा, यहां देखिए इस्तीफे की पूरी लिस्ट

Wed, 06 Sep 2023 09:53 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Wed, 06 Sep 2023 09:53 PM IST
सार

Baghpat News : भाकियू में विवाद बढ़ता जा रहा है। अब आठ पदाधिकारियों ने इस्तीफा दे दिया है। यहां इस्तीफे की पूरी लिस्ट देखिए।

विज्ञापन
Baghpat News: Controversy increased in Bhartiya Kisan Union, eight office bearers resigned
इस्तीफा - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

यूपी के बागपत में भारतीय किसान यूनियन की युवा जिला कार्यकारिणी को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। यूनियन के आठ पदाधिकारियों ने अपना त्याग पत्र दे दिया है। उन्होंने भाकियू बिनौली ब्लॉक नाम से बने व्हाट्सएप ग्रुप पर त्याग पत्र पोस्ट कर दिया है।

विज्ञापन


भाकियू के साथ 1985 से जुड़े टीकरी गांव के बाबा राजेंद्र राठी के कहने पर राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने जिला युवा कार्यकारिणी का गठन कर अनुज पंवार को युवा जिलाध्यक्ष नियुक्त किया था। यूनियन के कुछ कार्यकर्ता युवा जिलाध्यक्ष का विरोध कर रहे हैं। इसके विरोध में बुधवार को यूनियन के आठ पदाधिकारियों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: भाजपा नेत्री का दबंग अंदाज, कनपटी पर लगाई पिस्टल, DGP ने लिया एक्शन, पहले भी सुर्खियों में आई थीं ये महिला

विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें भाकियू के एनसीआर उपाध्यक्ष राजीव राणा निवासी निरपुड़ा, एनसीआर मीडिया प्रभारी अंकुश राठी, जिला उपाध्यक्ष कुशेंद्र राठी, जितेंद्र ठेकेदार, शाहजहांपुर ग्राम अध्यक्ष शकील ठेकेदार, झुंडपुर ग्राम अध्यक्ष मास्टर यशपाल सिंह, मीडिया प्रभारी पुनीत खोखर, महासचिव बिनौली ब्लॉक गुड्डू ने अपना त्यागपत्र भाकियू बिनौली ब्लॉक के व्हाट्सएप ग्रुप पर पोस्ट किए है। उनका कहना है कि बाबा राजेंद्र राठी की भावनाओं को कुछ लोगों ने ठेस पहुंचाई है। उन्होंने उनके सम्मान में इस्तीफा दिया है।

यह भी पढ़ें: बेबसी: जवान बेटे की लाश ठेले पर लेकर बिलखती रही मां, आंखें मूंदे सामने से गुजरते रहे लोग, पुलिस ने निभाया फर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed