{"_id":"624b3e7c18561f5d9704b472","slug":"baghpat-news-bsf-jawans-met-shooter-dadi-prakasho-tomar-to-know-the-full-story","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत: शूटर दादी को देख थमे बीएसएफ जवानों के कदम... फिर मिलकर जानी पूरी कहानी, सेल्फी भी ली खूब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत: शूटर दादी को देख थमे बीएसएफ जवानों के कदम... फिर मिलकर जानी पूरी कहानी, सेल्फी भी ली खूब
Tue, 05 Apr 2022 12:23 AM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 05 Apr 2022 12:23 AM IST
सार
शूटर दादी को देख अचानक बीएसएफ के जवानों के कदम थम गए। इसके बाद उन्होंने शूटर दादी की पूरी कहानी सुनी और पूरे इतिहास को जाना।
विज्ञापन
बागपत में शूटर से दादी से मिलते हुए बीएसएफ के जवान।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागपत जनपद के जौहड़ी गांव में सोमवार को फ्लैग मार्च के दौरान बीएसएफ के जवानों का दल वयोवृद्ध शूटर दादी प्रकाशी तोमर से मिला। इस दौरान जवानों ने उनके साथ जमकर सेल्फी भी ली।
विज्ञापन
वहीं दादी प्रकाशी तोमर ने जवानों को अपने घर ले जाकर जलपान कराया। घर के एक कमरे में बने संग्रहालय में निशानेबाजी में जीते मेडल और मिले पुरस्कार दिखाए। निशानेबाजी में उपलब्धियों के बारे में बताकर अपने अनुभव भी साझा किए।
विज्ञापन
उन्होंने जवानों की हौसलाअफजाई करते हुए कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा करना बहुत बड़ा पुनीत कार्य है। इस कार्य में सभी निष्ठा व ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए देश सेवा करें।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: यूपी : योगी सरकार में बुलडोजर का काम जारी, तीन इमारतों को किया ध्वस्त, देखिए बड़ी कार्रवाई की तस्वीरें
इस दौरान इंस्पेक्टर डीके त्यागी, सूबेदार जगबीर सिंह, एसआई नन्हे, वीरेश कुमार, विनोद शर्मा, मनोज शर्मा आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें: सीबीआई अधिकारी बनकर लाखों की डकैती: 25 मिनट कोठी में रहे बदमाश, खौफ में रहे व्यापारी और नौकर