फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   baghpat news

मेरठ और मुजफ्फरनगर के आधीन गांवों को मिलाकर जल्द होगा नई गन्ना समिति का गठन

Fri, 11 Dec 2020 11:05 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Dec 2020 11:05 PM IST
विज्ञापन
baghpat news
छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह ने गन्ना मंत्री के सामने रखी समस्या, मिला आश्वासन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह ने बताया कि मेरठ और मुजफ्फरनगर के आधीन गांवाें को मिलाकर जल्द ही नई गन्ना समिति का गठन किया जाएगा। इसके लिए काहन्ड़ या फिर पुसार ग्राम पंचायत का नाम प्रस्तावित किया जा सकता है। इस संबंध में गन्ना मंत्री से बातचीत के बाद आश्वासन मिला है। इस दौरान उन्होंने किसानों की समस्याएं भी सुनी।

शुक्रवार को पुसार गांव में आयोजित बैठक में विधायक सहेंद्र सिंह ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र छपरौली के गांव धनौरा टीकरी, निरपुड़ा, भड़ल, सरौरा, तमेलागढ़ी, बंजारा पट्टी, गैडबरा, बोपुरा, दाहा, गढ़ी कांगरान, चिंतमखेड़ी, आदमपुर, इदरीशपुर आदि राजस्व ग्राम पंचायतें गन्ना समिति बुढ़ाना मुजफ्फरनगर के आधीन है। इसके अलावा आजमपुर मूलसम, पलड़ी, पलड़ा, काहन्ड, नंगला कनवाड़ा, पुसार, बेगमाबाद गढ़ी, रहतना, संतनगर, चंदायन, मिलाना, फौलादनगर, खपराना, मांगरौली, शाहजहांपुर, बरनावा आदि राजस्व ग्राम पंचायतें गन्ना समिति दौराला मेरठ के आधीन है। ये सभी गांव जनपद बागपत के राजस्व गांव है और इनकी गन्ना समितियों में जनपद बागपत के किसानों की जो धनराशि क्षेत्र के विकास के लिए काटी जाती है, वह जनपद मेरठ व जनपद मुजफ्फरनगर के विकास कार्यों में लगाई जाती है। इन ग्राम पंचायतों के किसान इस धनराशि से वंचित रह जाता है। उन्होंने गन्ना मंत्री सुरेश राणा से बामनौली, भगवानपुर, मौजिजाबाद नांगल, सूजती, गांगनौली, पुसार,टीकरी, दोघट, कांहड आदि को मिलाते हुए एक नई गन्ना समिति का गठन कराने की मांग की है। गन्ना मंत्री ने नई गन्ना समिति का गठन कराने का आश्वासन दिया है। इसके अलावा विधायक ने बाढ़ नियंत्रण मंत्री से बातचीत कर नगर पंचायत छपरौली में यमुना नदी के किनारे बाढ़ निरोधक घाट बनाने की भी मांग रखी। मंत्री द्वारा भी जल्द ही इस संबंध में कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed