Baghpat: पुरानी रंजिश में युवक को मारी गोली, वारदात से फैली दहशत, आरोपियों ने पहले भी तलवार से किया था हमला
Baghpat News : बागपत के बामनौली गांव में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक को गोली मार दी गई। वहीं, वारदात से गांव में सनसनी फैल गई। बताया गया कि आरोपियों ने पहले भी तलवार से हमला किया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागपत जनपद में दोघट के बामनौली गांव में पुरानी रंजिश के चलते युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। घायल के भाई ने दो नामजद व एक अज्ञात युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। कुछ दिन पहले भी पीड़ित युवक पर तलवार से जानलेवा हमला किया गया था। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
बामनौली गांव निवासी रोहित तोमर पुत्र मांगेराम ने तहरीर में बताया कि उसका भाई शेखर शुक्रवार की रात सवा नौ बजे घर से बाहर में समान लेने गया था। वहां पर उसे तीन युवक मिले और गाली-गलौज करने लगे। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कराते हुए दोनों पक्षों को घर जाने के लिए कहा। इसके बाद उसका भाई वापस घर लौट रहा था तभी घर के पास रवि उर्फ भूरा पुत्र यशवीर, सचिन पुत्र मनोज उर्फ मन्नू डॉक्टर व एक अज्ञात युवक ने सामने से शेखर पर तमंचे से गोली चला दी। दाहिनी जांघ में गोली लगने से वह घायल हो गया। उधर, गोली की आवाज सुनकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई।
सूचना पर थाना प्रभारी देवेश कुमार शर्मा फोर्स के साथ पहुंचे और घायल युवक को बड़ौत के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल घायल का उपचार किया जा रहा है। बताया गया कि कुछ दिन पहले भी शेखर पर कृष्ण उर्फ पाली पुत्र शांति ने तलवार से जानलेवा हमला किया था। जिसमें कृष्ण के साथ ये तीनों आरोपी भी थे।
यह भी पढ़ें: पंचायत का फैसला: बिन ब्याही मां से ही शादी करेगा प्रेमी, इनकार किया तो हुक्का-पानी बंद करने का सुनाया फरमान
थाना प्रभारी देवेश कुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। नामजद दोनों आरोपियों के घर दबिश दी गई, लेकिन वे हाथ नहीं लग सके। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें: UP: मंदिर के बाद कलक्ट्रेट में ड्रेस कोड लागू, DM का आदेश, जींस-टीशर्ट पहन दफ्तर नहीं आ सकेंगे कर्मचारी