फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat News: A woman has second marriage, she said that her first husband died

देखी न होगी ऐसी बेवफाई: जिंदा है पति, पर मरा हुआ बताकर रचाई दूसरी शादी, बुआ की करतूत से हर कोई हैरान

Mon, 12 Jun 2023 08:03 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Mon, 12 Jun 2023 08:03 PM IST
सार

देखी न होगी ऐसी बेवफाई : महिला की बुआ ने उसके पति को मरा हुआ बताकर भतीजी की दूसरी शादी करा दी। लेकिन जब सच्चाई सामने आई तो हर कोई हैरान रह गया।

विज्ञापन
Baghpat News: A woman has second marriage, she said that her first husband died
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत में दोघट क्षेत्र के एक कस्बे में रहने वाली महिला ने अपनी भतीजी के पति की मौत होना बताकर एक मंदिर में उसकी दूसरी शादी करा दी। कई दिन बाद भी पत्नी के वापस नहीं आने पर पति ने तलाश किया तो उसे दूसरी शादी की जानकारी हुई। जिसमें पति ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन


मध्य प्रदेश के जनपद सिंगरौली के झरकटिया गांव के रहने वाले राजकुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी पत्नी की बुआ दोघट क्षेत्र के एक कस्बे में रहती है। बुआ का ससुर अप्रैल माह में उसके घर आया और उसकी पत्नी को 17 अप्रैल को अपने साथ ले गया। जिसके बाद वह गुजरात में मजदूरी करने चला गया। मजदूरी से घर वापस लौटा तो पता चला कि पत्नी घर वापस नहीं आई। अब वह अपनी पत्नी को लेने पहुंचा तो उसे पत्नी की दूसरी शादी कराने की जानकारी हुई।
विज्ञापन


आरोप है कि बुआ ने अपने परिवार के युवक से उसकी पत्नी की एक मंदिर में दूसरी शादी करा दी। उधर, पत्नी ने राजकुमार के साथ जाने से इंकार कर दिया और शराब पीकर मारपीट करने का आरोप लगाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: देवी-देवताओं पर की अभद्र टिप्पणी के विरोध में भाजपा नेताओं का हंगामा, मवाना में धर्म परिवर्तन का आरोप

इस मामले में थाना प्रभारी देवेश कुमार शर्मा ने बताया कि महिला ने अपने पहले पति के साथ जाने से मना कर दिया। शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: अधिवक्ता हत्याकांड: मास्टरमाइंड भाटी गिरफ्तार, घर के बाहर दिन निकलते ही वारदात को दिया था अंजाम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed