फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Nepali youth beaten to death, giving 24 marks of stick from head to toe, testifying to cruelty

Baghpat: नेपाल के युवक को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला, सिर से पैर तक लाठी के 24 निशान दे रहे बेरहमी की गवाही

Tue, 09 Sep 2025 08:27 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 09 Sep 2025 08:27 PM IST
सार

कासिमपुर खेड़ी गांव में सोमवार देर रात सुरेश नाम का युवक घर में घुस गया था। शोर मचाने पर एकत्र हुई भीड़ ने युवक को बुरी तरह पीटा। उसके बाद सुरेश पर ही केस दर्ज करा दिया। पुलिस अब आरोपियों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज करेगी। 

विज्ञापन
Baghpat: Nepali youth beaten to death, giving 24 marks of stick from head to toe, testifying to cruelty
सुरेश की मौत के बाद कानूनी कार्रवाई करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रमाला के कासिमपुर खेडी गांव में घर में घुसे सुरेश (40) निवासी सुंदर हराई, नेपाल की चोर समझकर ग्रामीणों ने पिटाई कर दी। पुलिस ने आकर उसे अस्पताल में भी भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और पूरी घटना की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने सुरेश के परिजनों का पता लगाकर संपर्क करने का प्रयास भी किया, मगर संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन

 

कासिमपुर खेड़ी गांव में रेलवे स्टेशन के पास रहने वाले प्रहलाद के घर में सोमवार देर रात एक युवक घुस गया। शोर मचाने पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा होकर आ गई और चोर समझकर युवक को पकड़कर लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। इसकी सूचना मिलने पर वहां आए पुलिसकर्मियों ने किसी तरह घायल युवक को भीड़ से बचाकर जिला अस्पताल में भेजा। उसने अपना नाम सुरेश निवासी सुंदर हराई नेपाल बताया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे ज्यादा जानकारी वह नहीं दे सका और घटना के करीब दो घंटे बाद उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार सुरेश मानसिक रूप से कमजोर लग रहा था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की जांच की तो सुरेश रेलवे स्टेशन की तरफ से आता हुआ नजर आया। 
 
विज्ञापन

सिर से लेकर पैर तक लाठी-डंडों की पिटाई के निशान
कासिमपुर खेड़ी गांव में सुरेश निवासी नेपाल की ग्रामीणों ने बेरहमी से काफी देर तक पिटाई की। इससे घायल सुरेश की अस्पताल पहुंचते ही मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सुरेश के सिर से लेकर पैर तक चोटों के निशान मिले। बताया कि उसके शरीर पर करीब 24 जगह चोट लगी हुई मिली।

प्रहलाद ने सुरेश के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा
कासिमपुर खेड़ी गांव निवासी प्रहलाद ने सुरेश की मौत से पहले ही रमाला थाने में सोमवार रात को मुकदमा दर्ज करा दिया था। बताया कि सोमवार रात वह अपने घर में बैठा हुआ था, तभी एक व्यक्ति दीवार फांदकर उसके घर में घुस गया। उसके शोर मचाने पर चांदवीर, मंटू, जयवीर समेत अन्य लोग वहां आ गए। चोर ने उन पर हमला कर दिया तो बचाव में उसकी पिटाई कर दी गई। इसके बाद चोर को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। इसमें तहरीर मिलने पर पुलिस ने सुरेश निवासी सुंदर हराई नेपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
 

अब गैर इरादतन हत्या का मुकदमा होगा
पुलिस अधिकारियों के अनुसार इस मामले में सुरेश की मौत के बाद पिटाई करने वालों पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा होगा। उनके अनुसार पहले उसके परिजनों का पता लगाया जा रहा है और उनके संपर्क नहीं होने पर पहले से दर्ज मुकदमे में इन सभी को शामिल करके हत्या की धाराएं लगाई जाएंगी। इसके अलावा उन सभी के नाम शामिल किए जाएंगे, जिन्होंने इसके साथ मारपीट की थी।
 

ये बोले एसपी
कासिमपुर खेड़ी गांव में मकान में घुसने पर ग्रामीणों की पिटाई से घायल सुरेश की जिला अस्पताल में मौत हो गई। उसके परिवार वालों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया जएगा। 
- सूरज कुमार राय, एसपी

ये भी देखें...
Meerut: गड्ढे ने ले ली बाइक सवार युवक की जान, छाती के ऊपर से उतर गया ट्रैक्टर-ट्रॉली का पहिया    

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed