{"_id":"67cc98fbc9cf7df20506a026","slug":"baghpat-mother-kills-daughter-in-a-dispute-over-talking-on-phone-2025-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat : फोन पर बात के विवाद में मां ने बेटी को मार डाला, गुपचुप करना चाहती थी सुपुर्द-ए-खाक; पहुंच गई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat : फोन पर बात के विवाद में मां ने बेटी को मार डाला, गुपचुप करना चाहती थी सुपुर्द-ए-खाक; पहुंच गई पुलिस
Sun, 09 Mar 2025 12:53 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 09 Mar 2025 12:53 AM IST
सार
सुबह होने पर वारिसा ने मृतका के शव को सुपुर्द-ए-खाक करने की तैयारी शुरू कर दी। ग्रामीणों ने हत्या की सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया है....
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिजरौल गांव में फोन पर बात करने को लेकर हुए विवाद में मां वारिसा ने बेटी नाजिया (14) की गला दबाकर हत्या कर दी। उसके बाद वारिसा शव के पास ही दूसरी चारपाई पर सो गई। शनिवार सुबह होने पर वारिसा ने मृतका के शव को सुपुर्द-ए-खाक करने की तैयारी शुरू कर दी। ग्रामीणों ने हत्या की सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
बिजरौल गांव निवासी गय्यूर सुल्तानपुर में फेरी लगाकर खिलौने बेचने का काम करता है, जो कुछ दिन से सुल्तानपुर गया हुआ है। उसकी पत्नी वारिसा अपने नौ बच्चों के साथ घर में रह रही थी। बताया गया कि शनिवार की सुबह करीब तीन बजे रोजे की सहरी के समय वारिसा ने अपनी दूसरे नंबर की बेटी नाजिया को खाना बनाने के लिए कहा। वह उस समय फोन पर किसी से बात कर रही थी।
विज्ञापन
इसको लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। बताया गया कि वारिसा ने गला दबाकर नाजिया को मार डाला। उसके बाद आरोपी सो गई। किसी को इसकी भनक न लगे इस मकसद से वारिसा ने गुपचुप तरीके से बेटी के शव को सुपुर्द-ए-खाक करने की तैयारी कर ली। ग्रामीणों को हत्या की भनक लग गई। इसकी जानकरी उन्होंने पुलिस को दे दी। शनिवार सुबह बिजरौल गांव पहुंची पुलिस टीम ने शव की जांच की तो उसके गले पर निशान मिले।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया तो रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या करना सामने आया। इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी मां वारिसा को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पुलिस की तरफ से मुकदमा दर्ज कराया गया है।
मां और बेटी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया और महिला ने बेटी की हत्या कर दी। पुलिस की तरफ से मुकदमा दर्ज कराकर महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।
- अर्पित विजयवर्गीय, एसपी