फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat : more than fifteen feet long python found near village

Baghpat : पूजा के लिए फूल तोड़ने गया था चौकीदार, विशालकाय जीव को देखकर अटकी सांसे, गांव में फैली दहशत

Mon, 10 Jul 2023 04:50 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 10 Jul 2023 04:50 PM IST
सार

बागपत जनपद के चिरचिटा पुरा महादेव कांवड़ मार्ग पर विशाल अजगर को देखकर ग्रामीण में दहशत फैल गई। सूचना पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर अजगर को पकड़कर जंगल में छुड़वा दिया।

विज्ञापन
Baghpat : more than fifteen feet long python found near village
python - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बागपत जनपद के बालैनी चिरचिटा- पुरा महादेव कावंड़ मार्ग पर सोमवार को मवींकला गांव के समीप 15 फीट लंबा अजगर मिलने से हडक़ंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने अजगर को पकड़कर जंगल मे छोड़ दिया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Shamli : 700 साल पुराने इस मंदिर में स्थापित है सफेद संगमरमर का खास पंचमुखी शिवलिंग, जलाभिषेक करने पर हर मुराद होती है पूरी
विज्ञापन


मवीकलां का बिंदर वन विभाग में चौकीदार है। सोमवार की सुबह वह अपने खेत में फूल तोड़ने के लिए गया था। उसे रास्ते में अजगर घूमता हुआ दिखाई दिया। उसने अजगर को देखकर शोर मचा दिया। उसकी आवाज सुनकर पास के खेतों में काम कर रहे गांव के कालू, संजय प्रधान, हरेंद्र और राजीव मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोर-शराबा सुनकर अजगर गड्ढे में घुस गया। बिंदर ने वन विभाग के अधिकारियों को फोन कर अजगर की सूचना दी। उनकी सूचना पर वन रक्षक मोहित सांप पकडने वाले ढिकाना गांव के गुलशन के साथ मौके पर पहुंचे। जहां गुलशन ने अजगर को पकडक़र बोरे में बंद कर दिया। वन रक्षक मोहित ने बताया कि अजगर को दादरी के वन ब्लॉक मे छोड़ दिया है। गांव के जंगल में अजगर निकलने पर ग्रामीणों में दहशत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed