फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Molestation of girls going to buy goods in the market, ruckus, two youths detained

Baghpat: बाजार में सामान खरीदने जा रही युवतियों से छेड़छाड़, हंगामा, दो युवकों को हिरासत में लिया

Sun, 22 Jan 2023 01:25 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 22 Jan 2023 01:25 PM IST
सार

बागपत में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर रविवार को बाजार में सामना लेने जा रहीं दो युवतियों से मनचलों ने छेड़छाड़ कर दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन
Baghpat: Molestation of girls going to buy goods in the market, ruckus, two youths detained
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बड़ौत में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर रविवार को उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब बाजार में सामान खरीदने जा रहीं दो युवतियों से मनचलों ने छेड़छाड़ कर दी। युवतियों की आवाज सुनकर लोग उधर दौड़े और इसकी सूचना पुलिस को दी। जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची, तो मनचले भागने लगे लेकिन पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में ले लिया और उन्हें पकड़कर कोतवाली ले गई। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रविवार को नगर की एक कॉलोनी की दो युवतियां छपरौली चुंगी से होते हुए बाजार में सामान खरीदने के लिए जा रहीं थीं। जैसे ही दोनों ही छपरौली चुंगी के पास पहुंचीं, तो बाइक सवार दो मनचलों ने उनका पीछा किया और बाइक उनके साथ-साथ साइड में लाकर चलते रहे। इस दौरान युवकों ने युवतियों के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी।
विज्ञापन


यह देख युवतियों ने शोर मचा दिया, तो वहां पर काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए और इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पहुंची, तो युवतियों व लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की और हंगामा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला बढ़ता देख पुलिस दो युवकों को हिरासत में लेकर कोतवाली पहुंच गई। सीओ सविरत्न गौतम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अभी लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर आने पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed