Baghpat: मिस्त्री की घर से बुलाकर हत्या, शव नदी में फेंका, तीन दिन से शव तलाश रही पुलिस व NDRF की टीम
बागपत जनपद के बिनौली में मिस्त्री की घर से बुलाकर हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को नदी में फेंक दिया गया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस और एनडीआरएफ की टीम तीन दिन से शव की तलाश में जुटी हैं। वहीं महिला समेत दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागपत जनपद में दोघट थानाक्षेत्र के बामनौली गांव के बिजली के मिस्त्री की हत्या कर शव कृष्णा नदी में फेंक दिया। गत रविवार को भगवानपुर गांव का एक युवक बिजली का फिटिंग कराने के बहाने घर से बुलाकर ले गया था। मृतक के भाई ने तहरीर दी है। पुलिस ने मृतक की रिश्तेदार महिला समेत दो लोगों को हिरासत में लिया है। उन्होंने हत्या करना स्वीकार किया है। पुलिस व एनडीआरएफ की टीम भगवानपुर-कंडेरा मार्ग पर कृष्णा नदी पुल के पास नदी में शव की तलाश में जुटी हुई है, लेकिन अभी तक शव नहीं मिला।
बामनौली गांव निवासी राजीव उर्फ बिट्टू पुत्र ज्ञान सिंह बिजली का मिस्त्री था। उसकी एक महिला रिश्तेदार भगवानपुर गांव में रहती है। भाई जितेंद्र ने तहरीर में बताया कि 30 जुलाई की सुबह 11 बजे भगवानपुर गांव निवासी ऋषिपाल उसके भाई राजीव को घर से बिजली का फिटिंग कराने के लिए कहकर ले गया था। जिसके बाद वह घर नहीं लौटा।
31 जुलाई की शाम को महिला रिश्तेदार ने मोबाइल पर उन्हे बताया कि राजीव उसके पास आया था और अपनी बाइक उसके घर खड़ी कर चला गया। वह बहुत घबराया हुआ था। देर रात पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर महिला रिश्तेदार व ऋषिपाल को हिरासत में ले लिया। उनसे सख्ती से पूछताछ की तो दोनों ने मिस्त्री राजीव की हत्या करना कबूल कर लिया।
पुलिस को महिला रिश्तेदार ने बताया कि 30 जुलाई को ऋषिपाल जरिए उसने राजीव मिस्त्री को घर से बुलाया। दोनों उसे किशनपुर बराल गांव में बिजली का फिटिंग कराने के बहाने ले गया। जहां पर उसे कोल्ड ड्रिंक में उसे नशीला पदार्थ डालकर पिला दिया।
जब वह बेहोश हो गया तो वे कार द्वारा उसे भगवानपुर गांव में महिला रिश्तेदार के घर लेकर आ गया। जहां पर दोनों ने मिलकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। रात्रि में 11 बजे के लगभग उसके शव को बाइक द्वारा भगवानपुर-कंडेरा मार्ग पर कृष्णा नदी के पुल पर ले गए। जहां शव को पुल से नदी में फेंक दिया। उसके बाद दोनों घर वापस आ गया।
महिला रिश्तेदार ने बताया कि राजीव के पास उसकी अश्लील वीडियो थी। जिसे वायरल करने की धमकी देकर वह उसे ब्लैकमेल कर रहा था। थाना प्रभारी देवेश कुमार शर्मा पुलिस फोर्स, पीएसी व एनडीआरएफ टीम के साथ भगवानपुर-कंडेरा मार्ग पर कृष्णा नदी के पुल पर पहुंचे।
फिलहाल एनडीआरएफ की टीम नदी में शव की तलाश में जुटी हुई है, लेकिन अभी तक शव नहीं मिला है। थाना प्रभारी देवेश कुमार शर्मा ने बताया कि महिला रिश्तेदार ने अपने साथी के साथ मिलकर राजीव की हत्या करना स्वीकार किया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। हत्या का कारण अश्लील वीडियो बताया गया है। उसके शव को कृष्णा नदी में तलाशा जा रहा है। जल्दी ही शव को बरामद कर लिया जाएगा। वहीं राजीव की हत्या की सूचना पर परिवार गमगीन है।