{"_id":"696141113f9acb801b0d3512","slug":"baghpat-minister-in-charge-jaswant-saini-said-yogi-raj-in-up-yogi-government-will-not-spare-the-accused-2026-01-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: प्रभारी मंत्री जसवंत सैनी बोले- यूपी में योगी राज, मेरठ की घटना के आरोपियों को बख्शेगी नहीं सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: प्रभारी मंत्री जसवंत सैनी बोले- यूपी में योगी राज, मेरठ की घटना के आरोपियों को बख्शेगी नहीं सरकार
Fri, 09 Jan 2026 11:25 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Fri, 09 Jan 2026 11:25 PM IST
सार
राज्यमंत्री संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास विभाग जसवंत सिंह सैनी शुक्रवार को बागपत पहुंचे। यहां उन्होंने कपसाड़ की घटना पर दुख जताया। साथ ही पुरामहादेव कॉरिडोर व निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
मीडिया से बात करते जसवंत सिंह सैनी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिला प्रभारी मंत्री एवं राज्य मंत्री संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास विभाग जसवंत सिंह सैनी ने कहा कि बेटियों की इज्जत से खिलवाड़ करने वाले आरोपियों को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे, क्योंकि अपराधी को यह नहीं पता कि यूपी में योगीराज है। यहां किसी को भी अपराध करने की खुली छुट नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
जसवंत सिंह सैनी शहर के बड़ौत रोड स्थित लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में प्रेस वार्ता कर रहे थे। उन्होंने मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र के कपसाड़ गांव में मां की हत्या कर बेटी का अपह्रण करने की घटना पर दुख जताया। कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून का राज है और यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है, लेकिन पुलिस मामले का जल्द खुलासा करेगी। दोषियों को किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
कहा कि पिछली सरकारों में कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल थी, जबकि वर्तमान सरकार में मजबूत है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान का हवाला देते हुए कहा कि जो भी बहन-बेटियों के साथ अपराध करेगा, उसे कठोर परिणाम भुगतने होंगे। अपराधियों को सख्त सजा दिलाकर पीड़ित परिवार को हर हाल में न्याय मिलेगा और सरकार उनके साथ खड़ी है।
उन्होंने कहा कि जीरामजी सहित सरकार विभिन्न योजना चलाकर जरूरतमंद लोगों को आगे बढ़ा रही है। इस मौके पर राज्यमंत्री केपी मलिक, सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान, विधायक डॉ. अजय कुमार, जिला प्रभारी डॉ. चंद्रमोहन आदि मौजूद रहे।

पुरामहादेव कॉरिडोर व निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया
जिला प्रभारी मंत्री जसवंत सिंह सैनी ने परशुरामेश्वर महादेव मंदिर कॉरिडोर के जीर्णोद्धार कार्य का निरीक्षण किया। वहां 24 करोड़ रुपये की धनराशि से कार्य किया जा रहा है और तीन करोड़ रुपये का बजट जारी हो चुका है। उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्य को तेजी से करने, गुणवत्ता सही रखने के निर्देश दिए और कहा कि निर्माण कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए।