Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat-Meerut Highway Accident: Car Falls into Hindon River, Constable Among Two Dead

Accident: बागपत-मेरठ हाईवे पर दर्दनाक हादसा, हिंडन नदी में गिरी कार, कांस्टेबल समेत दो की मौत

Tue, 16 Dec 2025 09:56 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Tue, 16 Dec 2025 09:56 AM IST
सार

बागपत-मेरठ हाईवे पर अनियंत्रित वाहन की टक्कर से कार हिंडन नदी में गिर गई। हादसे में एक कांस्टेबल समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।

विज्ञापन
Baghpat-Meerut Highway Accident: Car Falls into Hindon River, Constable Among Two Dead
Bagpat accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत-मेरठ हाईवे पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में पुलिस विभाग के कांस्टेबल समेत दो लोगों की मौत हो गई। अनियंत्रित वाहन की टक्कर से एक कार सीधे हिंडन नदी में जा गिरी।

विज्ञापन

 

नदी में गिरी कार, मची अफरा-तफरी

हादसा इतना भीषण था कि कार नदी में गिरते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस और स्थानीय ग्रामीण तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और रेस्क्यू कर नदी में गिरे लोगों को बाहर निकाला।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 16 दिसंबर को आपके शहर में क्या हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

Baghpat-Meerut Highway Accident: Car Falls into Hindon River, Constable Among Two Dead
Bagpat accident - फोटो : अमर उजाला

दो की मौत, तीन गंभीर घायल

हादसे में बुलंदशहर निवासी हेड कांस्टेबल राहुल और बसोद निवासी अजरू उर्फ अजरुद्दीन की मौके पर ही मौत हो गई। कार में सवार एक अन्य कांस्टेबल और दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।

 

विवेचना कर लौट रहे थे पुलिसकर्मी

बताया गया कि पुलिसकर्मी मेरठ के जानी क्षेत्र से किसी विवेचना को पूरा कर वापस अपने थाने लौट रहे थे। इसी दौरान बागपत-मेरठ हाईवे पर यह हादसा हो गया।

अधिकारियों ने किया निरीक्षण

घटना की सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed