{"_id":"675aa8feac827590180bcc52","slug":"baghpat-massive-fire-in-the-scrap-factory-of-minister-of-state-kp-malik-s-brother-2024-12-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: राज्यमंत्री केपी मलिक के भाई की स्क्रैप फैक्ट्री में भीषण आग, जानें कितने लाख का हुआ नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: राज्यमंत्री केपी मलिक के भाई की स्क्रैप फैक्ट्री में भीषण आग, जानें कितने लाख का हुआ नुकसान
Thu, 12 Dec 2024 02:43 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Thu, 12 Dec 2024 02:43 PM IST
सार
फैक्ट्री के गोदाम में बृहस्पतिवार सुबह करीब नौ बजे अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने उग्र रूप धारण कर लिया। फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
फैक्ट्री में लगी आग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खेकड़ा कस्बे में दिल्ली सहारनपुर नेशनल हाईवे स्थित स्क्रैप की फैक्ट्री में आग लग गई। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने घंटों प्रयास कर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
आग से जला स्क्रैप।
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली सहारनपुर नेशनल हाईवे पर खेकड़ा तहसील के पास राज्यमंत्री केपी मलिक के भाई रविंद्र मालिक की गो ग्रीन के नाम से स्क्रैप फैक्ट्री है। बृहस्पतिवार सुबह करीब नौ बजे अचानक फैक्ट्री के गोदाम में आग लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
आग से जला स्क्रैप।
- फोटो : अमर उजाला
कुछ ही देर में आग ने उग्र रूप धारण कर लिया। आसमान में धुएं के गुबार उड़ने लगे। पता लगने पर कर्मचारियों ने फैक्ट्री मालिक के साथ ही दमकल कर्मियों को आग लगने की सूचना दी।
मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी और पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
दमकल कर्मी मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गए। आग बुझाने के लिए घंटों तक मशक्कत की। चार गाड़ियों ने करीब दो घंटे बाद आग पर काबू पाया। करीब दो महीने पहले भी इसी फैक्ट्री के गोदाम में शॉर्ट सर्किट से आग लगने पर लाखों रुपए कीमत का स्क्रैप जल गया था।