फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Masked miscreants looted constable's son, shot security guard

Baghpat: नकाबपोश बदमाशों ने सिपाही के बेटे को लूटा, सिक्योरिटी गार्ड को गोली मारी

Sun, 22 Dec 2024 04:31 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 22 Dec 2024 04:31 PM IST
सार

वारदात के बाद बदमाशों के चंगुल से किसी तरह पीड़ित छूटकर भागे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है। 

विज्ञापन
Baghpat: Masked miscreants looted constable's son, shot security guard
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डौला हिसावदा मार्ग पर नकाबपोश बदमाशों ने सिपाही के बेटे से तमंचे के बल पर 15 हजार रुपये, मोबाइल समेत अन्य सामान लूट लिया। वहां से गुजर रहे सिक्योरिटी गार्ड ने बाइक नहीं रोकी तो उसे गोली मारकर घायल कर दिया। घटना का पता चलने पर सिंघावली अहीर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 

शोभापुर मजरा गांव के रहने वाले पवन ने बताया कि वह दिल्ली की सोसायटी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी कर शनिवार रात वापस लौट रहा था। डौला हिसावदा मार्ग पर पहुंचा तो खेत से निकले दो बदमाशों ने तमंचा दिखाकर उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन उसने बाइक नहीं रोकी। दोनों बदमाशों ने उसे रोकने के लिए दो गोली चलाई। गोली के छर्रे लगने से वह घायल हो गया। बदमाशों से बचकर वह अपने घर पहुंच गया और घटना की जानकारी दी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद कस्बे के मोहल्ला अहिरान के रहने वाले यूपी पुलिस में सिपाही मुकेश यादव का बेटा प्रिंस यादव नरेला कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी कर लौट रहा था। डौला हिसावदा मार्ग पर गन्ने के खेत से बाहर निकले तीन बदमाशों ने तमंचा दिखाकर उसे रोक लिया और फिर 17 हजार रुपये, मोबाइल और बैग लूट लिया। इसके बाद बदमाशों ने गोली मारने की धमकी देकर उसे भगा दिया। प्रिंस यादव ने पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी। सीओ रोहन चौरसिया ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। सीओ हरीश भदौरिया का कहना है कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed