फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Manglamukhi companion shot by bike-riding miscreants

बागपत : मंगलामुखी के साथी को बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर

Mon, 30 Aug 2021 11:51 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 30 Aug 2021 11:51 AM IST
सार

घटना के संबंध इस्पेक्टर शिव कुमार सिंह ने बताया कि मेडिकल में गोली न लगना आया है। घटना के पीछे बंटवारे का कारण बताया जा रहा है। फिलहाल घायल की गुरु रेशमा ने दो तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। जिसके आधार पर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Baghpat: Manglamukhi companion shot by bike-riding miscreants
गोली मार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बडौत में बड़का रोड पर रविवार देर रात्रि मंगलमुखी के एक साथी को बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया। वारदात को अंजाम देकर बदमाश भाग निकले। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका। वहीं घायल को सीएचसी ले जाया गया जहां से गंभीर हालत में नगर के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।   

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार घायल कशिश उर्फ काला पुत्र जफर निवासी बड़का रोड इदारा मस्जिद की रहने वाली है। वह रविवार देर रात्रि बड़का रोड से होते हुए अपने घर इदारा मस्जिद के पीछे जा रही थी। तकरीबन 11:30 बजे बाइक सवार दो बदमाशों ने उसको गोली मार दी और भाग निकले।
विज्ञापन


सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश की, लेकिन बदमाश हाथ नहीं लगे। बाद में पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से उसे गंभीर हालत में नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल घायल के गुरु ने दो तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस तहरीर के आधार पर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
घटना के संबंध इस्पेक्टर शिव कुमार सिंह ने बताया कि मेडिकल में गोली लगना आया है। घटना के पीछे बंटवारे का कारण बताया जा रहा है। फिलहाल घायल की गुरु रेशमा ने दो तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। जिसके आधार पर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed