फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: man shot dead in baghpat while he was taken to the peshi in court

बागपत: बड़ौत में पेशी से लौट रहे हत्यारोपी की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने की दुस्साहसिक वारदात

Tue, 12 Jan 2021 11:46 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 12 Jan 2021 11:46 PM IST
सार

लोगों पर तमंचे तानकर बोले आरोपी, भाई की हत्या का लिया बदला, कोई बीच में आया तो उसे भी मार देंगे-

विज्ञापन
Baghpat: man shot dead in baghpat while he was taken to the peshi in court
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

यूपी के बड़ौत में बिनौली रोड रेलवे क्रॉसिंग के पास मंगलवार को दिन दहाड़े दाहा निवासी राशिद (34) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद लोगों ने हमलावरों को घेरने की कोशिश की तो उन्होंने तमंचे तान दिए और बोले, भाई की हत्या का बदला लिया है, कोई बीच में आएगा वह भी मारा जाएगा। इसके बाद हमलावर फरार हो गए।  घटना में तीन सगे भाइयों समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन


 हत्या के पीछे दाहा में 25 मई 2018 को हुई पप्पन की हत्या की रंजिश को वजह बताया जा रहा है। इस मामले में राशिद हत्यारोपी था। घटना मंगलवार दोपहर करीब दो बजे हुई और उस समय राशिद अपनी मां साबरा के साथ बागपत कोर्ट में पेशी से लौट रहा था। साबरा बड़ौत से बस में सवार होकर घर के लिए चली गई।
विज्ञापन


राशिद बाइक से अपनी बहन के घर जिवाना जा रहा था। रेलवे क्रॉसिंग के पास बाइक सवार हमलावरों ने उसे रोक लिया और उसके सीने में गोली मार दी। वह छूटकर करीब दस मीटर दूर एक दुकान में घुस गया, जहां हमलावरों ने पीछा कर उसे दो गोलियां और मारीं। हत्या के बाद आसपास भीड़ जमा हो गई। खुद को घिरा देख हमलावरों ने धमकी दी तो लोग पीछे हट गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed