{"_id":"6396c0498eb7a25818095097","slug":"baghpat-man-molesting-a-girl-in-a-moving-train-to-see-her-face-pulled-her-dupatta","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुस्साहस: चेहरा देखने के लिए चलती ट्रेन में युवती से छेड़छाड़ कर दुपट्टा खींचकर बाहर फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुस्साहस: चेहरा देखने के लिए चलती ट्रेन में युवती से छेड़छाड़ कर दुपट्टा खींचकर बाहर फेंका
Mon, 12 Dec 2022 11:17 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 12 Dec 2022 11:17 AM IST
सार
बागपत में एक मनचले ने दुस्साहस करते हुए युवती का मुहं देखने के लिए चलती ट्रेन में उसका दुपट्टा खींचकर बाहर फेंक दिया। यात्रियों ने किसी तरह युवती को बचाया, पीड़िता ने बड़ौत कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। वहीं ट्रेन में मारपीट होने से मची अफरा तफरी मच गई।
विज्ञापन
ट्रेन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मनचले अब चलती ट्रेन में भी छेड़छाड़ करने से बाज नहीं आ रहे। मामला दिल्ली-सहारनपुर वाया शामली रेलमार्ग का है। शामली से दिल्ली जाने वाली ट्रेन में बड़का रेलवे हाल्ट से अपने भाई के साथ सवार हुई युवती के साथ चार युवकों ने छेड़छाड़ की। जबरन युवती का चेहरा देखने के लिए दबंगों ने युवती का दुपट्टा भी छीनकर फेंक दिया। इसका विरोध जब युवती के भाई ने किया तो उसके साथ युवकों ने जमकर मारपीट की।
विज्ञापन
ट्रेन के कोच में मारपीट होते ही अफरा-तफरी मच गई। कोच में इतनी भीड़ होने के बावजूद दबंग अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। किसी तरह यात्रियों ने बीच बचाव कर युवक को बचाया। इसके बाद ये युवक वहां से अगले कोच में चले गए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: BAGHPAT: रंछाड़ गांव के जंगल में कुएं में गिरा तेंदुआ, मचा हड़कंप, रेस्क्यू में जुटी वन विभाग की टीम
विज्ञापन
लोनी जाने के बजाय भाई-बहन ट्रेन से नीचे उतर गए और परिजनों को मामले की जानकारी दी। परिजनों के साथ कोतवाली बड़ौत पहुँचकर युवती ने अपने ही गांव के युवकों को नामजद कराते हुए शिकायत दर्ज कराई है।
युवती का कहना है कि अब वे लोग उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस शिकायत के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुट गई है, लेकिन चलती ट्रेन में जिस तरह से एक समुदाय के युवकों ने युवती के साथ छेड़छाड़ की, उससे गांव में तनाव व्याप्त हो गया है।
इंस्पेक्टर एन एस सिरोही का कहना है कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है।