{"_id":"664094b371c66b71ab039524","slug":"baghpat-man-fell-into-well-while-peeing-kept-asking-for-help-all-night-long-saved-by-villagers-2024-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: भईया मुझे यहां से बाहर निकालो! कुएं से आ रही युवक के कराहने आवाज, झांककर देखा तो सन्न रह गए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: भईया मुझे यहां से बाहर निकालो! कुएं से आ रही युवक के कराहने आवाज, झांककर देखा तो सन्न रह गए लोग
Sun, 12 May 2024 03:36 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 12 May 2024 03:36 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के बागपत में एक अजीब ओ गरीब मामला सामने आया है। यहां जंगल से एक युवक के कराहने की आवाज सुनकर राहगीर ने आसपास के लोगों को एकत्र कर लिया। लोगों ने देखा की आवाज कुएं से आ रही थी। ग्रामीणों ने कुएं में झांककर नीचे देखा तो वे दंग रह गए।
विज्ञापन
कुएं में गिरा युवक
- फोटो : amarujala
विस्तार
बागपत जनपद के काठा गांव में लघु शंका करते समय एक युवक कुएं में गिर गया। जो रातभर कुएं में घायल पड़ा रहा और चिल्लाकर लोगो से मदद मांगता रहा। सुबह होने पर ग्रामीणों ने उसकी आवाज सुनी और उसे बाहर निकालकर उपचार कराया।
विज्ञापन
काठा गांव में कुएं से बाहर निकाले गये युवक ने बताया कि वह लोनी का रहने वाला है और रात में अंधेरे में रास्ता भटक गया था। तभी लघु शंका के लिए गया तो अंधेरे में दिखाई नहीं देने के कारण वह गहरे कुएं में गिर गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: संघर्ष में सपनों की आशा जिंदगी की खुशी है मां: पति को खोया, मुश्किलों से लड़कर हौसले से बच्चों को आगे बढ़ाया
विज्ञापन
युवक ने बताया कि वह घायल हो गया और बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन बाहर नहीं आ पाया। जिसके बाद लोगों से मदद के लिए रातभर चिल्लाता रहा, लेकिन कोई नहीं आया।
सुबह होने पर ग्रामीण कुएं के आसपास आये और उसकी आवाज सुनकर उसे बाहर निकाला। घायल युवक का निजी अस्पताल में उपचार कराया गया। उधर पुलिस भी काठा गांव में पहुंच गई थी।