फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Love pales in front of gold, hence parents and brother murder Komal, this case will shock your heart.

Baghpat: सोने के आगे फीकी पड़ी ममता, मां-बाप और भाई ने कर दी कोमल की हत्या, फिर जला दिया, दिल दहला देगा मामला

Fri, 04 Oct 2024 09:16 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 04 Oct 2024 09:16 PM IST
सार

कोमल का शव हत्या करके एक दिन तक घर में रखा। खाना बनाकर खाया और अगले दिन मौका देखकर जला दिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Baghpat: Love pales in front of gold, hence parents and brother murder Komal, this case will shock your heart.
पुलिस मामले की जांच में जुटी है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर पोइस गांव की कोमल की हत्या उसके मां, बाप और भाई ने सोने चांदी के जेवर के लिए की थी। हत्या करके शव एक दिन तक घर में रखा और अगले दिन मौका देखकर जला दिया।
विज्ञापन

बुढेड़ा गांव में गढ़ी चोपड़ा मार्ग पर किसान ज्ञानेंद्र के खेत में बिटौड़े में रविवार की रात एक अज्ञात युवती का शव जलता हुआ मिला था। जिसकी शनाख्त मुजफ्फरपुर पोइस गांव की कोमल (23) के रूप में हुई। जो बहालगढ़ की निजी कंपनी में नौकरी करती थी। इस मामले में एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि ससुराल में विवाद होने के बाद कोमल ने अपने सोने चांदी के जेवर मायके में रख दिए थे। अब कुछ दिन पहले कोमल के भाई रवि की शादी तय हो गई और घर में रखे कोमल के जेवर शादी में प्रयोग करने की तैयारी में जुटे हुए थे। जबकि कोमल नरेला के युवक के साथ शादी कर जेवर अपने साथ ले जाना चाहती थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को कोमल बहालगढ़ से आई तो रात में मायके वालों के साथ जेवर को लेकर विवाद हो गया। पिता लख्मी, भाई रवि और मां उर्मिला ने गला दबाकर कोमल की हत्या कर दी और शव को घर में ही छिपा दिया। अगले दिन मारुति की एजेंसी पर काम करने वाला रवि एक व्यक्ति की कार और इंजन ऑयल लेकर आया। कार में कोमल का शव ले जाकर बुढेड़ा के जंगल में बिटौड़े में जलाकर घर आ गए।
 
विज्ञापन

बरनावा आश्रम के लॉकेट ने शनाख्त और खुलासा कराया
महिला के अज्ञात शव की शनाख्त के लिए भटक रही पुलिस को बिटौड़े की राख में गले का लॉकेट मिल गया। पुलिस ने जांच की तो लॉकेट पर एक नंबर दर्ज मिला। जो बरनावा के डेरा सच्चा सौदा से कई साल पहले अनुयायियों को दिए गए थे। इसके बाद आश्रम में जांच करने पहुंची पुलिस ने रिकार्ड चेक किया और उसकी शनाख्त की। इसके बाद पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि कोमल घर आई जरूर थी, लेकिन जाते हुए किसी ने नहीं देखा। जिस पर पुलिस का शक गहरा गया और परिजनों से सख्ती से पूछताछ की तो खुलासा हो गया।
 

शव की रखवाली के लिए बरामदे में चारपाई डाले रही मां
एसपी ने बताया कि 28 सितंबर की रात कोमल की हत्या कर दी गई, लेकिन शव को ठिकाने नहीं लगा सके। जिसके बाद शव कमरे में बंद कर रख दिया गया और मां उर्मिला बरामदे में चारपाई डालकर रखवाली के लिए बैठ गई। उस दौरान घर में जो भी आया, उससे बरामदे में ही बातचीत कर वापस भेज दिया। हत्या के बाद घर में खाना बनाकर भी खाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed