फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Lineman got electrocuted while repairing a fault on a pole, fell down with a shock and died.

Baghpat: खंभे पर फाल्ट ठीक करते लाइनमैन को लगा करंट, एक झटके के साथ नीचे गिरा और दम तोड़ दिया

Mon, 05 Jan 2026 10:34 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Mon, 05 Jan 2026 10:34 PM IST
सार

बड़ागांव में विद्युत उपकेंद्र पर संविदा पर कई साल से डौला गांव के लाइनमैन सोनू तैनात थे। शट डाउन लेकर खंभे पर चढ़े थे, इसी बीच किसी ने लाइन चालू कर दी। गुस्साए लोगों ने लाइनमैन की पिटाई कर दी। सोनू की मौत पर परिजनों का रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन
Baghpat: Lineman got electrocuted while repairing a fault on a pole, fell down with a shock and died.
सोनू की फाइल फोटो और सीएचसी पर हंगामा करते लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बड़ागांव में सोमवार को खंभे पर फाल्ट ठीक कर रहे संविदा लाइनमैन सोनू (45) निवासी डौला करंट लगने से जमीन पर गिर गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वहां आए ऊर्जा निगम के कर्मी सोनू को उठाकर सीएचसी ले गए। सूचना मिलने पर सीएचसी में आए लोगों ने रटौल बिजलीघर पर तैनात जेई संदीप कुमार को वहां देखकर पिटाई कर दी। उन्हें बचाने के लिए पुलिसकर्मियों ने लोगों को खदेड़ा। सीएचसी के बाहर दो घंटे तक हंगामा चलता रहा।
विज्ञापन

 

डौला गांव निवासी संविदा लाइनमैन सोनू सोमवार को बड़ागांव बिजलीघर पर ड्यूटी पर तैनात थे। सोमवार शाम करीब पांच बजे हाईटेंशन लाइन में फाल्ट होने पर लाइनमैन सोनू बिजलीघर से शटडाउन लेकर खंभे पर चढ़ गए। इसी दौरान लाइन चालू हो गई, जिससे वह करंट लगकर नीचे गिर गए। मौके पर ही मौत हो गई। वहां से बिजलीकर्मी उनको खेकड़ा सीएचसी ले गए। उधर, सूचना मिलने पर परिजनों के साथ डौला गांव के काफी लोग भी खेकड़ा सीएचसी पहुंच गए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सोनू का शव देखते ही लोगों ने एसएसओ और जेई पर शटडाउन लेने के बाद भी बिजली आपूर्ति शुरू करने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान वहां आए रटौल बिजलीघर के जेई संदीप कुमार को लोगों ने पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। मामला बढ़ता देखकर पुलिस ने लाठियां फटकार कर लोगों को खदेड़ा। इसके बाद किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनु मलिक, भाकियू नेता हिम्मत सिंह समेत अन्य लोग भी वहां पहुंच गए।  सीओ समेत अन्य अधिकारियों ने लोगों को शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन हंगामा चलता रहा। करीब दो घंटे हंगामा होने के बाद सीओ रोहन चौरसिया ने कार्रवाई का आश्वासन दिया तो लोग शांत हुए।
 
विज्ञापन

पत्नी को नौकरी और 20 लाख रुपये मुआवजे की मांग उठाई
लाइनमैन की मौत होने के बाद सीएचसी में हंगामा शांत कराने पहुंचे सीओ समेत अन्य अफसरों के सामने ग्रामीणों ने तीन मांग रखीं। उन्होंने शटडाउन लेने के बाद बिजली आपूर्ति शुरू करने का आरोप लगाते हुए एसएसओ और जेई के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की। साथ ही लाइनमैन की पत्नी पिंकी को ऊर्जा निगम में सरकारी नौकरी और उसके परिवार को 20 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की।
 

लोगों को देखते ही भाग गए ऊर्जा निगम के अफसर और कर्मी
बड़ागांव में करंट लगने से सोनू की मौत होने पर ऊर्जा निगम के अफसर और कर्मी शव लेकर सीएचसी पहुंच गए। इसके बाद वहां लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों की भीड़ देखते ही ऊर्जा निगम के अफसर और कर्मी वहां से भाग गए, जबकि सोनू का शव देखने आए जेई संदीप को लोगों ने पकड़ लिया। पिटाई होने पर जेई संदीप ने खेकड़ा कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
 

दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
डौला गांव निवासी किसान बिजेंद्र का बड़ा बेटा राजकुमार निजी कंपनी में नौकरी करता है, जबकि सोनू लाइनमैन था। सोनू के परिवार में एक बेटा और एक बेटी है। करंट लगने से दो बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया।
 

ये बोले एसपी
इस मामले में शिकायत के आधार पर जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। इसमें किसकी लापरवाही है और फाल्ट ठीक करने से पहले शटडाउन लेने के समय कौन मौजूद था। इन सभी तथ्यों पर जांच की जाएगी। 
-सूरज कुमार राय, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed