फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Left for Haridwar on stolen scooter, lover died on the way, girlfriend started running away

Baghpat: चोरी की स्कूटी पर चल दिए हरिद्वार, रास्ते में युवक की मौत, सीएचसी में लाश छोड़ भागने लगी 'फ्रेंड'

Thu, 03 Jul 2025 09:37 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 03 Jul 2025 09:37 PM IST
सार

Death in Accident दिल्ली का समीर और रचना स्कूटी पर घूमने निकल गए। कान्हड़ गांव के निकट बिजली के खंभे से टकराकर स्कूटी सवार समीर की मौत हो गई। स्वास्थ्यकर्मियों ने जब रचना से पूछताछ की तो वह भागने लगी, मगर उसे पकड़ लिया गया।

विज्ञापन
Baghpat: Left for Haridwar on stolen scooter, lover died on the way, girlfriend started running away
समीर की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर कान्हड़ गांव के समीप बिजली के खंभे से स्कूटी टकराने से समीर (22) निवासी जड़ौदा कलां दिल्ली और महिला रचना निवासी बुराड़ी घायल हो गई। घायल समीर की बिनौली सीएचसी में उपचार के दौरान मौत हो गई। उधर, घायल महिला का सीएचसी में उपचार कराया गया।
विज्ञापन

 

दिल्ली के जड़ौदा कलां निवासी समीर और बुराड़ी निवासी रचना स्कूटी पर सवार होकर हरिद्वार घूमने जा रहे थे। इस दौरान बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर कान्हड़ गांव के बिजलीघर के पास उनकी स्कूटी बिजली के खंभे से टकरा गई। इस हादसे में समीर और रचना सड़क पर गिर गए। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने पुलिस को घटना की जानकारी देकर एंबुलेंस मंगवाई और सीएचसी पहुंचाया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल रचना ने बताया कि मृतक समीर उसका दोस्त था। उधर, घटना का पता चलने पर मृतक के परिजन भी वहां पहुंच गए। उन्होंने बताया कि समीर घर से तीन दिन से लापता था। रचना ने बताया कि स्कूटी दिल्ली से चोरी की गई थी। दोघट पुलिस का कहना है कि सड़क हादसे में युवक की मौत हुई है। पूरी घटना की जांच की जा रही है।
 
विज्ञापन

घायल महिला ने भागने का प्रयास किया
खंभे से स्कूटी टकराने के बाद घायल रचना से सीएचसी में पूछताछ की गई तो उसने जवाब नहीं दिया और स्वास्थ्य कर्मियों के साथ अभद्रता करते हुए भागने का भी प्रयास किया। स्वास्थ्य कर्मियों ने किसी तरह उसे पकड़ा। इसके बाद महिला बार-बार अपने बयान भी बदलती रही। कभी दोस्त तो कभी कुछ बताती रही। इसलिए पुलिस मामले में उलझी रही। बाद में खंभे के पास जाकर जांच करने पर हादसे की बात स्पष्ट हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed