{"_id":"67c85bd8006ae94aa10bf569","slug":"baghpat-laborer-murdered-and-his-body-buried-in-field-sajid-was-missing-since-february-18-2025-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: मजदूर की हत्या कर शव खेत में दबाया, 18 फरवरी से लापता था साजिद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: मजदूर की हत्या कर शव खेत में दबाया, 18 फरवरी से लापता था साजिद
Wed, 05 Mar 2025 07:42 PM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Wed, 05 Mar 2025 07:42 PM IST
सार
18 फरवरी को लापता हुए मजदूर साजिद (35) की हत्या कर एक खेत में गड्ढा खोदकर दबा दिया गया।
विज्ञापन
विस्तार
बागपत जनपद के रमाला में हुई मजदूर की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर शव बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
18 फरवरी को लापता हुए मजदूर साजिद (35) की हत्या कर एक खेत में गड्ढा खोदकर दबा दिया गया। इसमे मृतक की मां सबीला ने रमाला थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई और कई युवकों पर बेटे साजिद की हत्या करने का शक भी जताया।
विज्ञापन
इसके बाद जांच में जुटी पुलिस ने कुछ युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो आरोपी की निशानदेही पर साजिद का शव बरामद किया गया ।