फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Jayant Singh said - Those propagating the end of MNREGA are spreading lies

Baghpat: जयंत सिंह बोले- मनरेगा खत्म होने का प्रचार करने वाले फैला रहे झूठ, किसनों से कर दी ये अपील

Thu, 18 Dec 2025 10:10 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 18 Dec 2025 10:10 PM IST
सार

Jayant Singh in Baghpat: किशनपुर बराल में आयोजित किसान सम्मान समारोह में केंद्रीय राज्यमंत्री चौधरी जयंत सिंह पहुंचे। उन्होंने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ किसानों की समस्याओं को लेकर गंभीर हैं। किसान भी खेती में नई तकनीक अपनाएं।

विज्ञापन
Baghpat: Jayant Singh said - Those propagating the end of MNREGA are spreading lies
बागपत पहुंचे जयंत सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय राज्यमंत्री चौधरी जयंत सिंह ने कहा कि मनरेगा को खत्म नहीं किया गया है, बल्कि उसका नाम व कुछ बदलाव किए गए हैं। मनरेगा खत्म होने का प्रचार करने वाले झूठ फैला रहे हैं। वह बृहस्पतिवार को किशनपुर बराल के डीएवी इंटर कॉलेज में किसान सम्मान समारोह में पहुंचे थे।
विज्ञापन

 
Trending Videos

जयंत ने कहा कि कृषि के दो महीने के सीजन को योजना से इसलिए बाहर किया गया है क्योंकि किसानों की शिकायतें मिल रही थीं कि इस दौरान मजदूर नहीं मिलते। उन्होंने कहा कि सरकार और सीएम योगी आदित्यनाथ खुद किसानों की समस्याओं को लेकर गंभीर हैं। वह उनके लिए योजनाएं ला रहे हैं, जिससे किसानों को उनका लाभ मिल सके। गन्ना भुगतान को लेकर भी वह मिलों पर सख्त हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को अब केवल खेत तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि खेती में विज्ञान व नई तकनीक को अपनाना चाहिए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

खेती बचेगी तो देश बचेगा : आचार्य देवव्रत
गुजरात व महाराष्ट्र के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कहा कि रासायनिक खेती से धरती बंजर हो रही है, लागत बढ़ रही है और उत्पादन घट रहा है। रसायन छोड़कर तकनीक व प्राकृतिक खेती अपनाओ, क्योंकि खेती बचेगी तो देश बचेगा। यदि अब बदलाव नहीं हुआ तो आने वाली पीढ़ियों को उपजाऊ जमीन नहीं मिलेगी। कृषि मेला भी लगाया गया तो स्टॉल पर पहुंचकर नई तकनीक व उत्पादों की जानकारी ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. चौधरी अजित सिंह के नाम पर पुस्तकालय का उद्घाटन भी किया गया।

ये भी देखें...
गोपीचंद हत्याकांड: युवक और दो किशोरों का यौन उत्पीड़न करता था गोपीचंद, तीनों ने गला दबाकर मार डाला
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed