फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Jayant said - put the face of Yogi on one side and Akhilesh's face on the other, public will decide

Baghpat: जयंत चौधरी बोले- एक तरफ योगी और दूसरी तरफ अखिलेश का चेहरा लगाओ, जनता खुद करेगी फैसला

Wed, 18 Jun 2025 08:53 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 18 Jun 2025 08:53 PM IST
सार

केंद्रीय राज्यमंत्री चौधरी जयंत सिंह बुधवार को बागपत पहुंचे। यहां उन्होंने मिनी स्टेडियम व बहुउद्देशीय क्रीड़ा हॉल के जीर्णोद्धार का उद्घाटन किया। साथ ही सपा अध्यक्ष पर हमला भी बोला।

विज्ञापन
Baghpat: Jayant said - put the face of Yogi on one side and Akhilesh's face on the other, public will decide
बागपत पहुंचे जयंत चौधरी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रालोद अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्यमंत्री चौधरी जयंत सिंह ने कहा कि प्रदेश में योगी सरकार की बार-बार ऐसे ही वापसी नहीं हो रही है। उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था में बड़ा सुधार हुआ है। इसका पता करना है तो एक तरफ योगी और दूसरी तरफ अखिलेश का चेहरा लगाओ, जनता खुद फैसला कर लेगी कि किस पर भरोसा करें।
विज्ञापन

 
Trending Videos

Baghpat: Jayant said - put the face of Yogi on one side and Akhilesh's face on the other, public will decide
कार्यक्रम में मौजूद लोग। - फोटो : अमर उजाला
बागपत में मिनी स्टेडियम व बहुउद्देशीय क्रीड़ा हॉल के जीर्णोद्धार का उद्घाटन करने पहुंचे चौधरी जयंत सिंह ने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था की मिशाल पेश की जा रही है। यहां अपराधियों के दिन लद चुके हैं, इसलिए प्रदेश में फिर से यही सरकार बनेगी। जयंत सिंह ने कहा कि यहां पुलिस भर्ती भी पूरी तरह से पारदर्शिता के साथ की गई है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर पर सबूत मांगना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने इज्राइल और ईरान के बीच युद्ध को लेकर कहा कि भारत हमेशा शांति का पक्षधर रहा है। दोनों देशों से भारत के अच्छे संबंध हैं। दुनिया को युद्ध की बजाय व्यापार और रोजगार पर ध्यान देना चाहिए।
 
विज्ञापन

प्रदेश में खुलवाया जाएगा साई सेंटर, हरियाणा नहीं जाएंगे खिलाड़ी
चौधरी जयंत सिंह ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों को हरियाणा जाकर खेलना पड़ता था, क्योंकि यूपी में सुविधाओं की भारी कमी थी, मगर अब हालात बदल रहे हैं और सरकार इस पर गंभीर है। कहा कि खेल प्रतिभाओं का पलायन रोकने के लिए प्रयास जारी है और इसलिए ही लगातार सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं। प्रदेश में जल्द साई का सेंटर खुलवाया जाएगा, इसके लिए प्रक्रिया चल रही है।

ये भी देखें...
बागपत में ऑनर किलिंग: प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी थी शिवानी, अपनों ने ही घोंट दिया गला, रातोंरात जला दिया शव    
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed