फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Honor killing in Baghpat: Shivani was adamant on marrying her lover, her own people strangled her, body burnt

बागपत में ऑनर किलिंग: प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी थी शिवानी, अपनों ने ही घोंट दिया गला, रातोंरात जला दिया शव

Wed, 18 Jun 2025 08:37 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 18 Jun 2025 08:37 PM IST
सार

Murder in Baghpat: लुहारी गांव निवासी शिवानी का उसके पड़ोसी अंकित से डेढ़ साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजनों के मना करने पर भी वह शादी की जिद पर अड़ी थी। पुलिस ने मां और पिता को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Honor killing in Baghpat: Shivani was adamant on marrying her lover, her own people strangled her, body burnt
शिवानी की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बड़ौत के लुहारी गांव में पड़ोस में रहने वाले प्रेमी अंकित से शादी की जिद पर अड़ी शिवानी (21) की मां-बाप, भाई व फुफेरी बहन ने गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद रात में यमुना किनारे ले जाकर शव जला दिया और अस्थियां व राख यमुना में विसर्जित कर दी। बुधवार की सुबह प्रेमी ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने मृतका के पिता संजीव व मां बबीता को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा किया।
विज्ञापन

लुहारी गांव निवासी अंकित प्रजापति ने बताया कि पड़ोस की शिवानी कश्यप के साथ उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था और दोनों पिछले डेढ़ साल से शादी करना चाहते थे। कुछ दिन पहले शिवानी के परिजनों को उनके प्रेम प्रसंग के बारे में पता चल गया तो उन्होंने उसका घर से निकलना बंद कर दिया। वह उसकी पिटाई करने लगे, लेकिन शिवानी शादी की जिद पर अड़ी रही। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार रात परिवार वालों ने घर में शिवानी की गला घोंटकर हत्या कर दी। उसके शव को रात में यमुना किनारे ले जाकर जला दिया और अस्थियां व राख यमुना में बहा दी। बुधवार की सुबह शिवानी का मोबाइल फोन बंद मिलने पर अंकित ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने गांव जाकर जांच पड़ताल की तो शिवानी की हत्या होने की पुष्टि हो गई।
 
विज्ञापन

पुलिस के सामने मां-बाप ने उगला हत्या का राज
पुलिस ने मृतका के पिता संजीव उर्फ संजू और मां बबीता से पूछताछ की तो उन्होंने हत्या कर शव जलाने की जानकारी दी। इसमें शिवानी के प्रेमी अंकित ने मृतका के पिता संजीव उर्फ संजू, मां बबीता, भाई रवि, बुआ की बेटी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। 
 

बताया गया कि मृतका और उसका प्रेमी दोनों की जाति अलग-अलग है और उनके घरों के बीच में दो ही मकान का फासला है। शिवानी दसवीं तक पढ़ाई कर चुकी है और अंकित मजदूरी करता है। एसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि मृतका के पिता और मां को गिरफ्तार कर लिया है, अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed