फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Jayant Chaudhary targeted Akhilesh Yadav, said - no need to be afraid of SIR

Baghpat: जयंत चौधरी ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना, बोले- एसआईआर से डरने की जरूरत नहीं, लोकतंत्र होगा मजबूत

Sun, 30 Nov 2025 11:11 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 30 Nov 2025 11:11 AM IST
सार

केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत चौधरी छपरौली में सिंथेटिक रनिंग ट्रैक का उद्घाटन करने पहुंचे। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र प्रणाली को मजबूत करने के लिए आगे आएं। एसआईआर से लोकतंत्र का भला होगा। 

विज्ञापन
Baghpat: Jayant Chaudhary targeted Akhilesh Yadav, said - no need to be afraid of SIR
जयंत चौधरी ने सिंथेटिक ट्रैक पर दौडृकर उसका उद्घाटन किया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय राज्यमंत्री चौधरी जयंत सिंह ने कहा कि एसआईआर को लेकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के अंदर भय है। इसलिए वह लोगों को डराने का कार्य कर रहे हैं। हम सभी को एसआईआर से डरने की जरूरत नहीं है और हमें अपना वोट सुरक्षित रखने के लिए सहयोग करना चाहिए।
विज्ञापन

 

वह छपरौली में सिंथेटिक रनिंग ट्रैक का उद्घाटन करने के लिए पहुंचे थे। अखिलेश यादव के एसआईआर से लोगों को मकान, दुकान से बेदखल करने के बयान पर उन्होंने कहा कि उनके अंदर डर बना हुआ है। वह खुद तो डरे हुए हैं, लेकिन दूसरों को भी डरा रहे हैं। उन्होंने कहा कि एसआईआर से हमें डरने की जरूरत नहीं है, बल्कि हमें एसआईआर प्रक्रिया को पूरी कर लोकतंत्र को मजबूत बनाने का कार्य करना चाहिए। सभी लोगों को एसआईआर का फार्म भरकर अपनी वोट को सुरक्षित रखने का कार्य करना चाहिए और सभी को एसआईआर पर निगाह रखनी चाहिए ताकि उन्हें किसी भी तरह की परेशानी न उठानी पड़े। एसआईआर फार्म भरने से लोकतंत्र को मजबूत बनाने का अधिकार मिलेगा।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

वेस्ट यूपी के पहले सिंथेटिक ट्रैक का जयंत ने किया उद्घाटन
श्री विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में वेस्ट यूपी का पहला सिंथेटिक ट्रैक बनवाया गया है। इसका केंद्रीय राज्यमंत्री चौधरी जयंत सिंह ने उद्घाटन किया। जयंत ने कहा कि युवाओं को अब पुलिस व सेना की भर्ती के लिए सड़कों पर दौड़ना नहीं पड़ेगा, उन्हें दौड़ने के लिए रनिंग ट्रैक मिल गया है।

विज्ञापन

कॉलेज में सिंथेटिक रनिंग ट्रैक का उद्घाटन करने से पहले केंद्रीय राज्यमंत्री चौधरी जयंत सिंह ने दौड़कर देखा और उनके साथ सभी नेता दौड़ लगाने लगे। उन्होंने बताया कि पांच लेन के दो सौ मीटर के ट्रैक का निर्माण 82 लाख रुपये से कराया गया है। ट्रैक पर रोजाना 300 युवा अभ्यास करेंगे और उन्हें किसी भी तरह की परेशानी नहीं होगी। नियमित अभ्यास से ही उत्कृष्ट खिलाड़ी तैयार होते हैं।
 

इस दौरान छपरौली विधायक डॉ. अजय कुमार, राष्ट्रीय सचिव डॉ. कुलदीप उज्ज्वल, जिलाध्यक्ष सुभाष गुर्जर, डॉ. अनिल आर्य, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष धीरज उज्ज्वल, प्रबंधक विक्रम सिंह आदि मौजूद रहे।
 

खेलों पर निधि से खर्च होंगे दस करोड़ रुपये
केंद्रीय राज्यमंत्री चौधरी जयंत सिंह ने कहा कि आगामी तीन वर्षों पर खेलों पर दस करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। जनप्रतिनिधियों के सहयोग से खेल को बढ़ावा दिया जाएगा। युवाओं को खेल में मजबूत करने के लिए कार्य किया जाएगा। स्टेडियम, सिंथेटिक ट्रैक, वॉलीबाल, बास्केटबॉल, बैंडमिंटन कोर्ट आदि का निर्माण कराया जाएगा।

ये भी देखें...
SIR: साकेत और डिफेंस कॉलोनी में घरों की घंटी बजाते रहे अधिकारी, बाहर तक नहीं आए लोग, कैसे भरेंगे गणना प्रपत्र    
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed