फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Jain society protest against declaration of religious place Sammed Shikhar as tourist destination

Baghpat: धार्मिक स्थल सम्मेद शिखर को पर्यटन स्थल घोषित करने क विरोध में जैन समाज से निकाला जलूस

Wed, 21 Dec 2022 11:37 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 21 Dec 2022 11:37 AM IST
सार

जैन तीर्थ श्रीसम्मेद शिखरजी को पर्यटन क्षेत्र घोषित किए जाने को लेकर जैन समाज में रोष है। बुधवार को जैन समाज के लोगों ने जलूस निकाला। यहां तहसील पहुंचकर नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन
Baghpat: Jain society protest against declaration of religious place Sammed Shikhar as tourist destination
जलूस निकालते जैन समाज के लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जैन तीर्थ श्रीसम्मेद शिखरजी को पर्यटन क्षेत्र घोषित किए जाने के विरोध में बुधवार को बागपत में जैन समाज के लोगों ने नगर के मुख्य मार्ग पर जुलूस निकाला और तहसील पहुंचे समाज के लोगों ने नायाब तहसीलदार को पीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपा। 

विज्ञापन


जैन तीर्थ श्रीसम्मेद शिखरजी को पर्यटन क्षेत्र घोषित करने को लेकर जैन समाज के लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। बुधवार को नगर में जैन तीर्थ यात्रा समिति के बैनर तले सभी लोग अतिथि भवन पर एकत्रित हुए। यहां से नगर की फूंसवाली मस्जिद, कोताना रोड, बडौली रोड, पीएन शर्मा पार्क से होते हुए जलूस के रूप में तहसील पहुंचे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Baghpat: मासूम शौर्य के अंतिम संस्कार में उमड़ा पूरा गांव, छह दिन बाद खेत में दबा मिला था शव
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद नायाब तहसीलदार अमित कुमार को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन सौंपते हुए मांग की कि सम्मेद शिखर तीर्थक्षेत्र को पर्यटन क्षेत्र घोषित नहीं किया जाए।


जैन समाज के लोगों ने बताया कि 2 अगस्त 2019 को तत्कालीन झारखंड सरकार की अनुशंसा पर केंद्रीय वन पर्यावरण मंत्रालय द्वारा गिरिडीह जिले में मधुबन में स्थित सर्वोच्च जैन शाश्वत तीर्थ श्रीसम्मेद शिखरजी पारसनाथ पर्वतराज को वन्य जीव अभ्यारण का एक भाग घोषित किया।

इको सेंसेटिव जोन के अंतर्गत पर्यावरण पर्यटन और अन्य गैर धार्मिक गतिविधियों की अनुमति देने वाली अधिसूचना क्रमांक 2795 बिना जैन समाज से आपत्ति या सुझाव लिए जारी कर दी गई थी। अधिसूचना को निरस्त कर सम्मेद शिखरजी की धार्मिकता, पावनता और पवित्रता को बरकरार रखने के लिए जैन समाज एकजुट है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed