फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat is the Land of Bravery and Knowledge: Former MP Dr. Satyapal Singh

UP: पूर्व सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह बोले- बागपत की धरती वीरता और विद्या का संगम

Fri, 05 Sep 2025 04:14 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: डिंपल सिरोही Updated Fri, 05 Sep 2025 04:14 PM IST
सार

बड़ौत में पूर्व सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा कि बागपत की धरती वीरता और विद्या का अद्भुत संगम है। उन्होंने बाबा शाहमल के बलिदान और श्रीकृष्ण के प्रसंग का उल्लेख करते हुए कहा कि संस्कारहीनता आज सबसे बड़ी समस्या है और रोजाना यज्ञ से ही मानवता और प्रकृति की रक्षा संभव है।

विज्ञापन
Baghpat is the Land of Bravery and Knowledge: Former MP Dr. Satyapal Singh
बागपत में कार्यक्रम में पूर्व सांसद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बड़ौत में पूर्व सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने शुक्रवार को बड़ौत में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि बागपत की धरती वीरता और विद्या का अद्भुत संगम है। उन्होंने कहा कि इसी धरती पर 1857 की क्रांति के महानायक बाबा शाहमल ने 6000 किसानों के साथ अंग्रेजों को हराकर बड़ौत तहसील को आजाद कराया था। भगवान श्रीकृष्ण भी संधि प्रस्ताव लेकर हस्तिनापुर जाते समय यहीं पर रुके थे।

विज्ञापन

डॉ. सिंह ने कहा कि आर्य समाज का कार्य मनुष्य को देव पुरुष बनाना है। धर्म की असली शक्ति यज्ञ में है और रोजाना यज्ञ करने से धरती पर स्वर्ग का अनुभव किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आज सबसे बड़ी समस्या संस्कारहीनता है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: बागपत में बोले राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान-मैं विद्वान नहीं, जीवनभर का विद्यार्थी हूं

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व सांसद ने विचारों के प्रदूषण को सबसे खतरनाक बताया। उन्होंने कहा कि जैसे हम पूर्वजों का घर गंदा नहीं कर सकते, वैसे ही जल, वायु और भूमि को प्रदूषित करने का भी हमें अधिकार नहीं है। उन्होंने भोपाल गैस त्रासदी का उदाहरण देते हुए कहा कि उस हादसे में एक परिवार प्रतिदिन यज्ञ करता था, इसलिए वह बच गया।

कार्यक्रम में उन्होंने आह्वान किया कि ऋषियों के बताए मार्ग पर चलकर रोजाना यज्ञ करें और मानवता को सर्वोपरि रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed