फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat is guarding Jayant's funds, other districts are spending more

Baghpat News: जयंत की निधि की रखवाली कर रहा बागपत, ज्यादा खर्च कर रहे दूसरे जिले

Wed, 02 Apr 2025 12:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Wed, 02 Apr 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Baghpat is guarding Jayant's funds, other districts are spending more

विज्ञापन
बागपत। केंद्रीय राज्यमंत्री चौधरी जयंत सिंह के बजट की बागपत केवल रखवाली करने के लिए है, जबकि यहां से ज्यादा बजट मुजफ्फरनगर और अमरोहा में खर्च करने को दे दिया। उनकी ही पार्टी रालोद के सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान भी उनकी ही राह पर चल रहे हैं। उन्होंने बागपत की तीन विधानसभाओं में विकास कार्यों के लिए इतने प्रस्ताव नहीं दिए, जितने मोदीनगर व सिवालखास के लिए दे दिए।
केंद्रीय राज्यमंत्री व रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने राज्यसभा सांसद बनने के बाद बागपत को अपना नोडल जिला बनाया था। यहां से उनका खाता संचालित होता है और उनकी अभी तक करीब 11 करोड़ रुपये की निधि आ चुकी है। जब उन्होंने बागपत को नोडल जिला बनाया तो यह उम्मीद जताई जा रही थी, इसका फायदा बागपत को मिलेगा और यहां ज्यादा निधि खर्च होगी। पहले तो जयंत प्रस्ताव ही नहीं दे रहे थे और अब प्रस्ताव दिए तो बागपत से ज्यादा बजट मुजफ्फरनगर व अमरोहा को दे दिया। मुजफ्फरनगर में अभी तक ढाई करोड़ रुपये का बजट दिया गया और अमरोहा में सवा करोड़ रुपये दिए गए। जबकि बागपत में अभी तक 50 लाख रुपये से केवल खेकड़ा में मल्टीपर्पज मिनी स्टेडियम बनवाया गया। छपरौली में सिंथेटिक ट्रैक जरूर बनना है, जिस पर 80 लाख रुपये खर्च होंगे। मगर, उसका अभी तक निर्माण संस्था बदलने के कारण कार्य ही शुरू नहीं हुआ। इस तरह यहां अभी तक 50 लाख रुपये खर्च हुए।
विज्ञापन

- राजस्थान में 34.99 लाख और मथुरा में 30 लाख रुपये दिए
चौधरी जयंत सिंह ने जोधपुर में किसान तेजा रामगढ़ी शिक्षण संस्थान में बास्केटबॉल, वाॅलीबाल, बैडमिंटन के मल्टीपर्पज कोर्ट व खेल उपकरण के लिए 20 लाख रुपये दिए। इस तरह ही भरतपुर में खेल उपकरण व कोर्ट के लिए 14 लाख 99 हजार रुपये दिए तो भरतपुर में ही 10 लाख रुपये दिए। इनके अलावा मथुरा के पछावर में कैलाश देवी इंटर कॉलेज में चहारदीवारी के लिए 30 लाख रुपये दिए। बुलंदशहर के लखावटी में अमर सिंह कालेज में कबड्डी और रेसलिंग मेट के लिए दस लाख रुपये का बजट जारी किया गया है। इसके अलावा शामली में खेल सुविधाओं के लिए 21 लाख रुपये दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान के बागपत में केवल 36 लाख के प्रस्ताव
रालोद के सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान की निधि के पांच करोड़ रुपये आए हुए करीब पांच महीने बीत चुके हैं। मगर, उनकी तरफ से अभी तक उस निधि को खर्च करने के लिए केवल एक करोड़ 36 लाख रुपये के कार्यों के प्रस्ताव दिए गए हैं। इनमें भी बड़ा भेदभाव किया गया है। मोदीनगर और सिवालखास के लिए अभी तक 50-50 लाख रुपये के प्रस्ताव दिए गए हैं। जबकि बागपत की तीनों विधानसभाओं के लिए अभी केवल 36 लाख रुपये के प्रस्ताव दिए हैं। जबकि एक महीने पहले डॉ. राजकुमार सांगवान ने दावा किया था कि उन्होंने पूरी निधि को खर्च करने के लिए प्रस्ताव दे दिए हैं। मगर, जमीनी हकीकत यह है कि अभी तक भी पूरे प्रस्ताव नहीं आए हैं। इस स्थिति से अंदाजा लगाया जा सकता है कि विकास कार्य कराने को लेकर यह कितने सजग है।

- बागपत पर चौधरी जयंत सिंह पूरा ध्यान दे रहे हैं और यहां काफी कार्य करा रहे हैं। वह पूरे देश के नेता हैं, इसलिए अन्य जगह का ध्यान भी रखना होता है। चौधरी जयंत से मिलकर यहां के लिए अन्य कार्य कराने की बात रखी जाएगी। जहां तक सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान की बात है तो ऐसा हो सकता है कि वह नए वित्तीय वर्ष में बागपत के लिए ज्यादा निधि खर्च करें। उनसे इसके लिए अनुरोध किया जाएगा। - डॉ. सुभाष गुर्जर, जिलाध्यक्ष रालोद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed