फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: In Shocking Incident, Mother Allegedly Kills 5-Month-Old Daughter Amid Family Dispute

न हाथ कांपे न कलेजा: बागपत में दुधमुहीं बच्ची की छीनीं सांसे, सास-ससुर विवाद में मां ने उतारा मौत के घाट

Sat, 28 Jun 2025 03:13 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 28 Jun 2025 03:13 PM IST
सार

बागपत के गौरीपुर जवाहरनगर गांव में शनिवार को एक दंपती के पारिवारिक विवाद ने मासूम की जान ले ली। पति के मुताबिक, पत्नी ने माता-पिता को घर से निकालने को लेकर विवाद के चलते पांच माह की बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Baghpat: In Shocking Incident, Mother Allegedly Kills 5-Month-Old Daughter Amid Family Dispute
थाने पहुंचे परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत जनपद के गौरीपुर जवाहरनगर गांव में एक पारिवारिक विवाद के चलते पांच माह की मासूम बेटी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत का मामला सामने आया है। मृत बच्ची के पिता ने अपनी पत्नी पर गला घोंटकर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


गांव निवासी मोहित ने बताया कि उसकी पत्नी तनु अक्सर घर में उसके माता-पिता की मौजूदगी को लेकर विवाद करती थी और उन्हें अलग रहने के लिए कहती थी। मोहित का कहना है कि उसने कई बार समझाने की कोशिश की लेकिन शुक्रवार रात को भी इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 28 जून को आपके शहर में क्या हुआ 

विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार सुबह मोहित खेवड़ा (सोनीपत) अपनी ड्यूटी पर चला गया। घर में उसकी पत्नी तनु और पांच माह की बेटी निधि थीं। मोहित के अनुसार, कुछ समय बाद उसे फोन पर निधि की मौत की जानकारी मिली। जब वह अस्पताल पहुंचा तो चिकित्सकों ने मौत के कारण पर स्पष्ट जानकारी नहीं दी।

मोहित का आरोप है कि उसकी पत्नी ने बेटी का गला घोंटकर जान ली। मासूम के गले पर अंगुलियों के निशान भी पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका और गहराई है।

पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारण की पुष्टि हो सकेगी। घटना के बाद गांव में भी चर्चा का माहौल है और परिजन स्तब्ध हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed