फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Husband was having fun with sister-in-law, killed when she protested, neck, chest bone found broken

Baghpat: देवरानी संग रंगरेलियां मना रहा था पति, देख लिया तो मार डाला, टूटी मिली गर्दन, छाती की हड्डी और जबड़ा

Wed, 09 Oct 2024 08:08 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 09 Oct 2024 08:08 PM IST
सार

ससुरालियों ने हत्या करने के बाद जहर खाकर जान देने की बात कही। मायके वालों ने शक होने पर पुलिस को बुलाकर पोस्टमार्टम कराया तो खुलासा हो गया। 

विज्ञापन
Baghpat: Husband was having fun with sister-in-law, killed when she protested, neck, chest bone found broken
इमराना की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत के छपरौली में अवैध संबंधों का विरोध करने पर टांडा गांव में डंडों से पीट-पीटकर महिला की हत्या कर दी गई। इस घटना को दूसरा रूप देने के लिए ससुराल वाले जहरीला पदार्थ निगलने से मौत होने का दावा कर शव सुपुर्द ए खाक करने में जुट गए। मायके वालों ने हंगामा कर पुलिस को बुलाया और शव का पोस्टमार्टम कराया तो हत्या का खुलासा हुआ। पति और देवरानी को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


मांगरौली गांव के रहने वाले शाकिर त्यागी ने बताया कि उसने अपनी बहन इमराना (30) की शादी वर्ष 2013 में टांडा गांव के गुलजार के साथ की थी, जो कैंटर पर क्लीनर है। शादी के बाद तीन बच्चे हुए। सात अक्तूबर की दोपहर उसकी बहन इमराना खेत में काम कर घर लौटी तो अपनी देवरानी को परिवार के सदस्य के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया। उसने विरोध किया तो सभी ने मिलकर उसे पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद उसे जहरीला पदार्थ निगलने की जानकारी दी और इमराना को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने इमराना को मृत घोषित कर दिया। ये लोग शव लेकर वापस टांडा चले गए। तभी वहां आए मायके वालों ने हंगामा कर दिया और पुलिस को बुलाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इमराना के गर्दन की हड्डी, छाती की हड्डी, हाथ की अंगुलियां और जबड़ा टूटा हुआ मिला। पुलिस ने पति गुलजार, देवरानी रूबी, ससुर रियासत समेत छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की और आरोपी गुलजार और रूबी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



शव को हाथ भी नहीं लगाने दिया
मृतका इमराना के भाई शाकिर ने बताया कि बहन की मौत की सूचना मिलने पर वे टांडा गांव पहुंचे तो ससुराल वालों ने शव को हाथ नहीं लगाने दिया। उसे उठाकर कब्रिस्तान जाने की तैयारी में जुट गए। इसके बाद उन्हें शक हुआ और पुलिस को घटना की जानकारी दी।


ये बोले सीओ
टांडा में अवैध संबंधों को लेकर महिला की पीट-पीटकर हत्या के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी पति गुलजार और महिला रूबी को गिरफ्तार कर लिया गया। इन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा। - विजय चौधरी, सीओ बड़ौत


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed