फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   drama was betting debts

सट्टेबाजी के कर्ज ने कराया ड्रामा

Fri, 26 Feb 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Fri, 26 Feb 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
drama was betting debts
बागपत में ढ़िकौली गांव से सिपाही रविंद्र ढाका के अपहरण के ड्रामे का बृहस्पतिवार को सनसनीखेज खुलासा हुआ। पुलिस के मुताबिक सिपाही सट्टा खेलता है। सट्टा का उस पर काफी कर्ज हो गया था। साथ ही दरोगा बनने के लिए उसे किसी व्यक्ति को रिश्वत देनी थी। इसी वजह से उसने परिजनों से रुपये वसूलने के लिए अपने अपहरण का नाटक रचा था। आरोपी सिपाही और इस ड्रामे में उसके साथी सिम विक्रेता अबरार को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


एएसपी विद्या सागर मिश्र ने पत्रकार वार्ता में बताया कि दिल्ली पुलिस के सिपाही रविंद्र का अपहरण नहीं हुआ था। वह काफी कर्ज में डूबा हुआ है। काफी समय पूर्व उसने बैंक से करीब साढ़े पांच लाख रुपये का लोन लिया था। लोन को समय पर नहीं चुका पाया था। वह सट्टा भी खेलता था। हाल ही में सट्टे में 44 हजार 600 रुपये हार गया था। इसके अलावा उसने दरोगा की परीक्षा दी थी। भर्ती कराने के नाम पर उसे किसी को रिश्वत देनी थी।
विज्ञापन


 इसके लिए उसे रुपये की जरूरत थी। इसी के लिए उसने अपने अपहरण का प्लान तैयार किया। इसके लिए उसने नरेला के मोबाइल सिम विक्रेता अबरार से दो सिम खरीदे थे। उसके बाद उसने अपने साथियों के साथ मिलकर लूट का ड्रामा किया। उसने अपनी आवाज बदलकर अपने परिजनों से फिरौती मांगी और अपने साथियों से भी फोन कराए। सर्विलांस से इसका खुलासा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसपी का कहना है आरोपी सिपाही रविंद्र और सिम विक्रेता अबरार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उसके साथियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है। उधर, आरोपी सिपाही रविंद्र ढाका का कहना है कि उसका कार सवार चार लोगों ने अपहरण किया था। बदमाशों ने ही फिरौती मांगी थी। वह झूठ नहीं बोल रहा है। उस पर लगाए गए आरोप पूरी तरह से गलत है।


यह था मामला

बागपत। ढ़िकौली निवासी रविंद्र ढाका की ड्यूटी दिल्ली के नरेला थाना क्षेत्र में बबलू खत्री की सुरक्षा में लगी हुई थी। वह अपने घर पर आया हुआ था। सोमवार की सुबह करीब दस बजे अपने मकान के पास से रहस्यमय ढंग से लापता हो गया था। उसके परिजनों से उसी के मोबाइल से 20 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई थी। परिजनों ने पुलिस से शिकायत की थी। मंगलवार देर शाम वह नाटकीय ढंग से खेकड़ा स्टेशन के पास पहुंच गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed