{"_id":"637772c51a99db742636a3a9","slug":"baghpat-four-laborers-were-buried-under-the-falling-of-lenter-of-building-under-construction","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत : निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरने से दबे चार मजदूर, मची चीख-पुकार, एक की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत : निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरने से दबे चार मजदूर, मची चीख-पुकार, एक की हालत गंभीर
Fri, 18 Nov 2022 05:26 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 18 Nov 2022 05:26 PM IST
सार
बागपत समाचार : निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरने से चार मजदूर दब गए। जिससे वहां चीख-पुकार मच गई। बताया गया कि एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
निर्माणाधीन भवन गिरा।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागपत जनपद के अमीनगर सराय में शुक्रवार को निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिर गया। इस हादसे में कादिर और फिरोज समेत चार मजदूर दब गए। जिन्हें कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया। इनमें घायल एक मजदूर की हालत गंभीर बनी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार कस्बे में व्यापारी ईश्वर दयाल अग्रवाल एक भवन का निर्माण करा रहे हैं। बताया कि शुक्रवार को भवन में चौथा लैंटर डालने के लिए मशीन चढ़ाई जा रही थी। तभी निर्माणाधीन भवन का लैंटर भरभराकर गिरने लगा और वहां काम कर रहे चार मजदूर दब गए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Shamli: अचानक गड्ढे में पलटी मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, रोड पर मची चीख-पुकार, एक ने मौके पर तोड़ा दम
उन्हें कड़ी मशक्कत के बाद सकुशल बाहर निकाला गया और कस्बे के निजी अस्पताल में उपचार कराया गया। वहीं एक मजदूर की हालत गंभीर होने पर बड़ौत के अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, एक मजदूर भवन के ऊपर रह गया था। जिसे बाद में नीचे उतारा गया।
यह भी पढ़ें: UP: हैरान कर देगी ये रिपोर्ट, महज 17 दिन में काटे हजारों चालान, पुलिस ने वसूला एक करोड़ का जुर्माना