फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Four laborers were buried under the falling of lenter of building under construction

बागपत : निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरने से दबे चार मजदूर, मची चीख-पुकार, एक की हालत गंभीर

Fri, 18 Nov 2022 05:26 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Fri, 18 Nov 2022 05:26 PM IST
सार

बागपत समाचार : निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरने से चार मजदूर दब गए। जिससे वहां चीख-पुकार मच गई। बताया गया कि एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन
Baghpat: Four laborers were buried under the falling of lenter of building under construction
निर्माणाधीन भवन गिरा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बागपत जनपद के अमीनगर सराय में शुक्रवार को निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिर गया। इस हादसे में कादिर और फिरोज समेत चार मजदूर दब गए। जिन्हें कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया। इनमें घायल एक मजदूर की हालत गंभीर बनी हुई।

विज्ञापन


विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कस्बे में व्यापारी ईश्वर दयाल अग्रवाल एक भवन का निर्माण करा रहे हैं। बताया कि शुक्रवार को भवन में चौथा लैंटर डालने के लिए मशीन चढ़ाई जा रही थी। तभी निर्माणाधीन भवन का लैंटर भरभराकर गिरने लगा और वहां काम कर रहे चार मजदूर दब गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Shamli: अचानक गड्ढे में पलटी मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, रोड पर मची चीख-पुकार, एक ने मौके पर तोड़ा दम

उन्हें कड़ी मशक्कत के बाद सकुशल बाहर निकाला गया और कस्बे के निजी अस्पताल में उपचार कराया गया। वहीं एक मजदूर की हालत गंभीर होने पर बड़ौत के अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, एक मजदूर भवन के ऊपर रह गया था। जिसे बाद में नीचे उतारा गया।

यह भी पढ़ें: UP: हैरान कर देगी ये रिपोर्ट, महज 17 दिन में काटे हजारों चालान, पुलिस ने वसूला एक करोड़ का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed