फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Four friends fight during a liquor party, one stabbed to death, one seriously injured

Baghpat: शराब पार्टी के दौरान चार दोस्तों में झगड़ा, चाकू घोंपकर एक को उतारा मौत के घाट, एक गंभीर घायल

Sat, 02 Nov 2024 12:32 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 02 Nov 2024 12:32 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बागपत में चार युवकों में शराब पार्टी के दौरान कहासुनी हुई। कहासुनी इतनी बढ़ गई कि एक युवक ने दूसरे युवक को चाकू घोंपकर कर मौत के घाट उतार दिया। 

विज्ञापन
Baghpat: Four friends fight during a liquor party, one stabbed to death, one seriously injured
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : amarujala

विस्तार

बड़ौत के लुहारी गांव में शुक्रवार की देर रात एक जगह बैठकर शराब पी रहे तीन दोस्तों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। झगड़े के दौरान दो युवकों ने सीने में चाकू से हमला कर विपिन (32) पुत्र सुभाष की हत्या कर दी। इस दौरान वहां पर पहुंचे उसके भाई सागर के सिर पर चाकू से वार कर उसे घायल कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ शुरू कर रही है।
विज्ञापन

लुहारी गांव में शुक्रवार की देर रात सोनू पुत्र पुष्पेंद्र व विशाल पुत्र किरनपाल गांव के ही विपिन उर्फ गुड्डू पुत्र सुभाष को घर से बुलाकर अपने साथ ले गए। जहां पर तीनों गांव के ही भगत सिंह चौक के पास बैठकर शराब पीने लगे। इसी दौरान तीनो में कहासुनी के बाद गाली गलौज हो गई। देखते ही देखते सोनू और विशाल ने विपिन के साथ मारपीट करते हुए चाकू से हमला कर दिया। इस दौरान सोनू व विशाल ने विपिन के सीने में चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी। 

 

इस दौरान वहां पर पहुंचे विपिन के भाई सागर के सिर में चाक से वार किया। जिससे सागर घायल हो गया। घटना के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए। सूचना के बाद ग्रामीण व परिजन घायल विपिन और सागर को सीएचसी में भर्ती कराया गया। चिकित्सक ने विपिन को मृत घोषित कर दिया, जबकि सागर को एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शराब पीने के दौरान हुए झगड़े में सोनू और विशाल ने अपने दोस्त विपिन की चाकू मारकर हत्या कर दी, जबकि विपिन के भाई सागर को घायल कर दिया। सोनू और विशाल को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। सागर की तहरीर पर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है - विजय चौधरी सीओ बड़ौत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed